{"_id":"5a96e3824f1c1b45438b4b3e","slug":"11519838082-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडेड विद्यालयों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडेड विद्यालयों में
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। एडेड माध्यमिक स्कूलों मेें अब एनजीओ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुुक्ति होगी। शासन ने विभागीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति की व्यवस्था खत्म कर दी है। ऐसे कर्मचारियों की नियुक्ति लघु उद्योग निगम कानपुर करेगा। इन कर्मियों को श्रम विभाग से तय न्यूनतम मजदूरी के बराबर मानदेय देय होगा। साल में 11 माह की नियुक्ति के बाद नवीनीकरण की व्यवस्था लागू होगी।
जिले में कुल 73 एडेड माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें बहुतायत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद रिक्त हैं। शासन ने पिछले कई साल में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती पर रोक लगा रखी है। ऐसे में इन शिक्षण संस्थाओं पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी हो गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद भरने के लिए एनजीओ की मदद लेने का निर्णय लिया है। इसके लिए शासन ने लघु उद्योग निगम कानपुर को अधिकृत किया है। शासन से जारी पत्र में श्रम विभाग से तय न्यूनतम मजदूरी के बराबर मानदेय निर्धारित है।
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी एडेड माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किए गए हैं। पत्र में तत्काल रिक्त चतुर्थ श्रेणी पदों का ब्योरा मांगा गया है। कर्मचारी की नियुक्ति सेवा प्रदाता संस्था और प्राधानाचार्य संयुक्त रूप के करेंगे। यह नियुक्ति 11 माह के लिए होगी। नए सत्र में नई नियुक्ति या पुराने कर्मचारी का नवीनीकरण किया जाएगा।