{"_id":"598f4cfe4f1c1b51368b4a1f","slug":"11502563582-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर की घटना नरसंहार जैसी- सांसद साक्षी महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर की घटना नरसंहार जैसी- सांसद साक्षी महाराज
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। गोरखपुर मेडिकल कालेज की घटना नरसंहार जैसी है। आक्सीजन सप्लाई करने वाली एजेंसी ने भुगतान न होने पर सप्लाई रोक दी। कंपनी के साथ ही अस्पताल के उन अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जिन्होंने मामले में लापरवाही बरती है। यह वह लोग हैं जो सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। यह कहना है सांसद साक्षी महराज का। उन्होंने घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
गोरखपुर के मेडिकल कालेज में आक्सीजन न मिलने से हुई 30 मासूम बच्चों की मौत को लेकर सांसद साक्षी महराज ने शनिवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता में कहा कि यह एक तरह से नरसंहार है। बताया कि एजेंसी का 65 लाख रुपये बकाया थे, इसी पर आक्सीजन की सप्लाई बंद कर दी। बंद करने वाले व्यक्ति को भी यह पता होगा कि वह जो करने जा रहा है उसका परिणाम क्या होगा। सीएम योगी जी के क्षेत्र का मामला है वह दो दिन पहले भी वहां होकर आए थे। उन्होंने कहा कि जो बच्चे चले गए वह वापस नहीं लाए जा सकते हैं। सांसद ने कहा कि यह तो मुझे नरसंहार जैसा लगता है। मांग की है कि जो लोग भी दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। घटना से पूरा राष्ट्र दुखी है।
मंदिर निर्माण पर पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनकर रहेगा। मंदिर निर्माण टाला नहीं गया है। केवल दूसरे पक्ष को समय दिया गया है। मदरसों में राष्ट्रगान की बाध्यता पर उन्होंने कहा कि केवल वही लोग विरोध कर रहे हैं जो मोदी और उनकी सरकार की लोकप्रियता से घबराए हैं। सांसद ने कहा कि हताश हुए दल मुस्लिमों को बरगला रहे हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर की घटना नरसंहार जैसी- साक्षी महराज
सप्लाई एजेंसी के साथ ही मामले में लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
बोले साक्षी, चिर निंद्रा में सोए तीस मासूम देश का भविष्य थे, कोई नहीं लौटा सकता