फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बिजली के बिलों में घपला ही घपला

बिजली के बिलों में घपला ही घपला

Mon, 09 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
बिजली के बिलों में घपला ही घपला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। ताखा क्षेत्र में बिजली के बिलों में मनमानी हो रही है। कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। जिनमें विभाग ने गलत बिल बनाए। परेशान उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली विभाग दबाव बनाकर गलत बिलों की वसूली करना चाहता है। वहीं कांग्रेस ने बिजली विभाग की इस लापरवाही को लेकर डीएम से शिकायत करने का निर्णय लिया है।

तीन दिन पूर्व इसी तरह के एक प्रकरण में भाजपा के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष के विरुद्ध उत्पीड़नात्मक कार्रवाई को लेकर विद्युत विभाग चर्चा में है। उन्हें 10 वर्षों से कोई बिल नहीं भेजा गया था। इसके बावजूद उनके विरुद्ध आरसी काट दी गई। विभाग ने उनको दो लाख रुपये का बिल थमा दिया। कई अन्य मामलों में बिल जमा होने के बाद भी लोगों की आरसी काटी जा रही है। एक मामले में एक ही दुकान पर दो-दो बिल थमा कर 2 लाख का बिल भेज दिया गया। परचून की दुकान चलाने वाले दुकानदार को भी ढाई लाख रुपये का बिल भेज दिया गया। अब विभाग आरसी काटकर उपभोक्ताओं पर वसूली का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन


ताखा क्षेत्र में विद्युत बिलों में भारी गड़बड़ियां की गई हैं। सरसइनावर निवासी सिद्ध नारायण पुत्र मेवाराम गांव में ही दवाई की एक छोटी सी दुकान किए हैं। एक ही घर में उनकी दुकान और मकान है। उन्होंने घरेलू कनेक्शन ले रखा है। जिसे वह समय से जमा कराते आ रहे हैं। इसके बावजूद उनके विरुद्ध 146425 रुपये का नोटिस दे दिया गया। बाद भी उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी। सिद्ध नारायण ने इसकी शिकायत मुख्य सचिव से भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्ध नारायण का कहना है कि बिजली की खपत से ज्यादा का उन्हें बिल भेजा जा रहा है। इसी तरह टाडेहार निवासी केदार सिंह शाक्य ऊसराहार में दुकान किए हुए हैं। जिसका कनेक्शन 014896 है जिसका वह बिल नियमित जमा कर रहे हैं। इसी कनेक्शन पर एक और बिल दो लाख रुपये का दिया गया है। जबकि वह एक छोटी सी दुकान किए हैं। ऐसे में एक बिल तो जमा कर रहे हैं दूसरे बिल के 2लाख रुपये के भुगतान करने को लेकर विद्युत विभाग आरसी काटे जाने की धमकी दे रहा है। जिसको लेकर वह निरंतर परेशान हो रहे हैं।

इसी तरह ऊसराहार में परचून की दुकान करने वाले शिवाकांत गुप्ता के पिता दिनेश कुमार के नाम पर विद्युत विभाग ने उन्हें ढाई लाख रुपये का बिल दे दिया है। जिसकी वसूली को लेकर वह लगातार दबाव बना रहा है। शिवाकांत ने बताया कि विद्युत विभाग आरसी काटने की धमकी दे रहा है। मोहरी निवासी सुभाष चंद्र ने करीब 12 हजार रुपये का बिल जमा कर दिया था। लेकिन विद्युत विभाग ने उन्हें फिर से 12 हजार रुपये का ही बिल थमा दिया।


जनहित कल्याण समिति के अध्यक्ष तिलक सिंह ने बताया कि उन्होंने बिजली बिलों को लेकर की जा रही अनियमितता एवं भ्रष्टाचार को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। शीघ्र ही नाजायज वसूली को ना रोका गया और विद्युत बिलों में सुधार ना किया गया तो वह जनता के साथ मिलकर उपकेंद्र को घेरेंगे। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह ने कहाकि विद्युत विभाग के द्वारा बिलों में भारी गड़बड़ी की गई है। जिसकी शिकायत वह जिलाधिकारी से करेंगे और कार्रवाई न होने की दशा में प्रदर्शन को मजबूर होंगे। अवर अभियंता गिरिजा शंकर वर्मा ने बताया कि कुछ बिलों में खामियां हैं जिन्हें दूर कराया जा रहा है।

बिजली के बिलों में घपला ही घपला
- बिजली बिलों में गड़बड़ी की शिकायत डीएम से करेगी कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed