फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   छात्रा ने परिवार वालों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

छात्रा ने परिवार वालों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Sat, 30 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
छात्रा ने परिवार वालों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
बांदा। स्नातक छात्रा ने अपने ही परिवार के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए परिजनों पर आगे की पढ़ाई रोकने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कहा है कि कोचिंग भी छुड़वा दी। शादी का दबाव डाल रहे हैं। कोई मदद नहीं कर रहे। छात्रा ने कहा है कि वह अपनी स्वेच्छा से घर छोड़ रही है।
विज्ञापन


शहर के मर्दन नाका फकीरन मोहाल की छात्रा ने जिलाधिकारी को दी अर्जी में कहा है कि उसके परिवार वाले आए दिन मारपीट करते हैं और पढने नहीं देते। उसकी कोचिंग छुड़वा दी है। घर से बाहर नहीं निकलने देते। वह पांच वर्षों से यह जुल्म सह रही है। अपने खर्चे स्वयं वहन कर रही है।
विज्ञापन


घर के लोग उस पर शादी के लिए दबाव डाल रहे है। वह शादी से मना करती है तो मारते-पीटते हैं। छात्रा ने फरियाद की है कि उसे अपना कॅरियर बनाने की अनुमति दी जाए। वह बालिग है। अपनी स्वेच्छा से घर छोड़ रही है। डीएम ने एसपी को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली प्रभारी और मर्दन नाका पुलिस चौकी प्रभारी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने परिवार वालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed