फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   हादसों में दस लोग घायल

हादसों में दस लोग घायल

Sun, 11 Feb 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
हादसों में दस लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। सड़क हादसों में रविवार को दस लोग घायल हो गए। धाता इलाके में वाहन बिजली पोल से टकरा जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। दो घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। धाता प्रतिनिधि के अनुसार धाता महेवा रोड पर नंबर लेने के लिए प्राइवेट बस जा रही थी। कबरहा गांव के डगरा बाग नहर पुल के पास बिजली के पोल से टकरा गई। बिजली पोल टूटकर गिर पड़ा। हादसे के बाद आवागमन बाधित हो गया। चालक बस छोड़कर भाग निकला। बस में यात्री नहीं थे। पुलिस ने बस को किनारे कराकर यातायात चालू कराया।

उधर, अढौली पेट्रोल पंप के पास महेवा से धाता मौरंग लादकर आ रहा ट्रैक्टर बिजली पोल से टकरा गया। हादसे में बिजली पोल टूटने से सप्लाई बाधित हो गई। चालक उरई गांव निवासी रामऔतार घायल हो गया। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के महरहा के पास ट्रकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में थरियांव थाने के उदईसरायं गांव निवासी अतुल चालक व रोहित खलासी घायल हो गए। दूसरे बिंदकी की ओर से आए ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ। वह अपना परिचय नहीं बता सका है। पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया है। हादसे के बाद मार्ग पर एक घंटे यातायात बाधित रहा है।
विज्ञापन


इसी तरह खागा कोतवाली क्षेत्र के इसहाकपुर गांव निवासी नरेंद्र अपनी पत्नी जानकी देवी और चार साल के बेटे राजन, छोटी बेटी खुश्बू को लेकर शादी समारोह में औरई गांव आए थे। यहां से दोपहर को कौंडर गांव रिश्तेदार के घर जा रहे थे। थरियांव थाने के टीकर के पास ब्रेकर में बाइक उछलने से चारों घायल हो गए। राजन को गंभीर चोट आई है। इनके पास हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फिरोजपुर कटरी गांव निवासी लाला अपने भतीजे विनोद के साथ बाइक से शहर आ रहे थे। सात मील के पास ट्रक की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। थरियांव थाना क्षेत्र के मीसा गांव निवासी कल्लू और छोटू बाइकों की भिड़ंत में घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed