फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   एचटी तार की चपेट में आने से छात्रा की मौत

एचटी तार की चपेट में आने से छात्रा की मौत

Wed, 03 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
एचटी तार की चपेट में आने से छात्रा की मौत
संकिसा (फर्रुखाबाद)। बाग में लकड़ी बीनने गई छात्रा रास्ते में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गई। छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही से छात्रा की मौत होने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों को देखकर मदद दिलाने का भरोसा दिलाकर शांत किया।
विज्ञापन



थाना मेरापुर के गांव अर्जुनपुर निवासी शिवकुमार सक्सेना मजदूरी कर अपने परिवार का भारण पोषण करता है। उसकी बेटी अंजली (13) बुधवार की दोपहर सूखी लकड़ी बीनने के लिए बाग की ओर गई हुई थी। इस बीच सरकारी नलकूप के हाईटेंशन का तार टूटा पड़ा था। उसमें करंट आ रहा था। जिस समय अंजली लकड़ी बीन रही थी।
विज्ञापन



उसी समय वह टूटे तारों की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ समय बाद जब आसपास के ग्रामीण उधर से गुजरे तो छात्रा को पड़ा देखा। उन्होंने घटना की जानकारी छात्रा के परिजनों को दी। पिता और मां सुषमादेवी के अलावा परिवार के अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंचे। शव को देखकर परिजनों में
विज्ञापन
विज्ञापन



कोहराम मच गया। देखते ही देखते वहां पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर दरोगा बनी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। इस दौरान ग्रामीणों ने दरोगा से बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के आक्रोश को


देखकर दरोगा ने भरोसा दिया कि जांच के बाद कार्रवाई होगी और जो भी मदद होगी उसे दिलाया जाएगा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने बताया कि अंजली कक्षा 7 में पढ़ती थी। वह सबसे बड़ी थी। इससे एक छोटी बहन गरिमा और एक भाई सुमित है।



एक्सईएन ग्रामीण रमेश चंद्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिल गई है। जेई और एसडीओ को मौके पर भेजा है। मृतक छात्र के माता पिता को दो लाख रुपये की चेक अभी मुआवजा बतौर दी जाएगी। इसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी होने बकाया जो मुआवजा बचेगा, उसका भी भुगतान करा दिया जाएगा।


एचटी के टूटे तार की चपेट में छात्रा की मौत
घर के लिए लकड़ी बीनने बाग जा रही थी, विद्युत विभाग की लापरवाही, परिजनों में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed