{"_id":"57c5d8b74f1c1bf47f2cb14b","slug":"11-students-of-hbti-got-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचबीटीआई के 11 स्टूडेंटों को मिली जॉब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचबीटीआई के 11 स्टूडेंटों को मिली जॉब
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक्स
हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (एचबीटीआई) में सत्र 2016-17 के पहले बैच के स्टूडेंटों का कैंपस सेलेक्शन मंगलवार को हुआ। ऑटो मोबाइल क्षेत्र की बड़ी कंपनी मारुति ने 10 स्टूडेंटों को जॉब दी है। पेंट टेक्नोलॉजी की छात्रा रचना सिंह को ऑटो मोबाइल क्षेत्र की कंपनी जॉनडियर ने पोस्टिंग दी है। रचना को सालाना पांच लाख रुपये का वेतन पैकेज मिला है।
मारुति ने मंगलवार को रिटेन टेस्ट कराया, फिर इंटरव्यू कराके 10 स्टूडेंटों का सेलेक्शन किया। कंपनी ने कहा कि सेलेक्शन पाने वाले स्टूडेंटों को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान सालाना 6.30 लाख रुपये का वेतन पैकेज मिलेगा। ट्रेनिंग के बाद सालाना वेतन पैकेज 7.10 लाख रुपये हो जाएगा। प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. अनीता यादव ने बताया कि नए सत्र के पहले बैच का कैंपस सेलेक्शन अच्छा गया है। मेकेनिकल इंजीनियरिंग के नीलेश आनंद, कृति श्रीवास्तव, अंकित, पेंट टेक्नोलॉजी की श्रुति सिंह भदौरिया, नयन ज्योति राय, दुर्गेश सोनी, प्लास्टिक टेक्नोलॉजी के हर्षित अग्रवाल, वैभव जोशी, आशुतोष शर्मा और वर्तिका श्रीवास्तव को मारुति ने जॉब दी है।