फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   11 polytechnics and eight ITIs of the state got nine private operators, all these institutions operated under

UP: प्रदेश के 11 पॉलिटेक्निक और आठ ITI को मिले नौ निजी संचालक, PPP मॉडल के तहत संचालित होने हैं ये सभी संस्थान

Sun, 10 Mar 2024 10:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी पुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
पुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 10 Mar 2024 10:56 AM IST
सार

Kanpur News: प्रदेश के 19 संस्थानों के संचालन के लिए आवेदन मांगे गए थे।  कई फर्मों ने निविदा डाली थीं। इसमें से नौ फर्म चुनी गई हैं। अब कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद इन संस्थानों में शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
11 polytechnics and eight ITIs of the state got nine private operators, all these institutions operated under
राजकीय पॉलिटेक्निक कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के 11 पॉलिटेक्निक और आठ आईटीआई के संचालन का जिम्मा नौ निजी संस्थाओं को मिल गया है। इन संस्थानों को ट्रिपल पी मॉडल पर संचालित किया जाना है। शिक्षा के लिए ज्यादा बेहतर साधन और संसाधन मुहैया कराने की मंशा से सरकार ने प्रदेश की कई पॉलिटेक्निक और आईटीआई को निजी हाथों में सौंपने का फैसला लिया है। इसी क्रम में प्रदेश के 19 संस्थानों के संचालन के लिए आवेदन मांगे गए थे।

विज्ञापन

कई फर्मों ने निविदा डाली थीं। इसमें से नौ फर्म चुनी गई हैं। अब कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद इन संस्थानों में शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा। प्रमुख सचिव एम देवराज की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, प्रेरणा इंजीनियरिंग एजुकेशनल ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड को बक्शी का तालाब लखनऊ, बारा प्रयागराज, खैरीद बांसडीह बलिया की राजकीय पॉलिटेक्निक और महरौनी ललितपुर के राजकीय आईटीआई के संचालन की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक बैरिया बलिया और राजकीय आईटीई बांसडीह बलिया की जिम्मेदारी जन सेवा संस्थान को दी गई है। राजकीय पॉलिटेक्निक कादीपुर सुल्तानपुर का संचालन ऑल इंडिया चिल्ड्रेन केयर एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाइटी करेगी। महसी बहराइच, लखीमपुर खीरी के राजकीय पॉलिटेक्निकों के साथ ही तिलहर शाहजहांपुर के राजकीय आईटीआई का संचालन डॉ. भीमराव अंबेडकर तराई किसान महाविद्यालय शिक्षा समिति करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन संस्थानों को मिली ये जिम्मेदारी
कुरारा हमीरपुर व बबेरू बांदा के राजकीय पॉलिटेक्निक के साथ ही बबीना झांसी के राजकीय आईटीआई का संचालन अब दिगंबर जैन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी करेगी। तुलसीपुर बलरामपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक का प्रबंधन एनआरडीएस मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड संभालेगा। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक अतरौली अलीगढ़ को अब वेंचर स्किल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड चलाएगी। मां वैष्णवी शिक्षण एवं समाज कल्याण ट्रस्ट को बदलापुर जौनपुर और पिंडरा वाराणसी के राजकीय आईटीआई के संचालन की जिम्मेदारी मिली है। राजकीय आईटीआई खैर अलीगढ़ का प्रबंधन का जिम्मा अब इंदिरा गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन संभालेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed