{"_id":"5ea980738ebc3e909d5b72e9","slug":"11-people-returning-from-the-funeral-were-quarantined","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार से लौट रहे 11 लोगों को किया क्वारंटीन, लौटते समय पुलिस ने दौलताबाद बार्डर पर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम संस्कार से लौट रहे 11 लोगों को किया क्वारंटीन, लौटते समय पुलिस ने दौलताबाद बार्डर पर पकड़ा
Wed, 29 Apr 2020 06:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 29 Apr 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के सौरिख में कोरोना पॉजिटिव के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे 11 लोगों को पुलिस ने रोक लिया। स्वास्थ्य व पुलिस विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया।
फिरोजाबाद जनपद का एक गांव कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद सील हो गया। इसी गांव के एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। युवक की ससुराल परौर गांव में है। परौर से एक दर्जन लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। एक ग्रामीण वहीं रुक गया। 11 लोग मंगलवार रात को वापस आ रहे थे।
दौलताबाद बार्डर पर चौकी इंचार्ज राशिद अली ने पूछताछ के बाद अधिकारियों को सूचना दी। एसडीएम गौरव शुक्ला, सीओ शिव कुमार थापा व थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डॉ. अजहर सिद्दीकी ने बताया कि टीम ने सभी को जिले के क्वारंटीन सेंटर मानीमऊ भेज दिया है। जरूरत पड़ी तो जांच की जाएगी।