फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   11:55 o'clock in morning will be prime minister in Kanpur

आज सुबह 11.55 बजे कानपुर में उतरेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Mon, 19 Dec 2016 08:54 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 19 Dec 2016 08:54 AM IST
विज्ञापन
11:55 o'clock in morning will be prime minister in Kanpur
इस बार अकेले मोदी, मंच पर नहीं दिखेंगे ये नेता - फोटो : ओपी वाधवानी
सोमवार को सुबह 11:55 बजे कानपुर के चकेरी एयर फोर्स स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर उतरेगा। एसपीजी के एआईजी सुधांशू सिंह ने जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम भेजा है। इसमें कहा गया है कि 19 दिसंबर को सुबह 10:50 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर कानपुर के लिए उड़ेगा। सुबह 11:55 बजे चकेरी एयर फोर्स स्टेशन पर हेलीकॉप्टर उतरेगा। दोपहर 12 बजे चकेरी एयर फोर्स स्टेशन से उड़कर हेलीकॉप्टर 12:20 बजे रैली स्थित हैलीपेड पर उतरेगा। 12:25 बजे प्रधानमंत्री रैली स्थल के हैलीपेड पर उतरेंगे। 12:30 से 12:55 के बीच में उद्यमिता विकास की प्रदर्शनी और अन्य योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। दोपहर एक से दो बजे तक परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। दोपहर 2:10 बजे रैली स्थित हैलीपेड पर पहुंचेंगे। दोपहर 2:15 बजे हेलीकॉप्टर उड़ेगा और 2:35 बजे चकेरी एयर फोर्स स्टेशन पर पहुंचेगा। प्रधानमंत्री दोपहर 2:40 से चकेरी एयर पोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


दो घंटे 45 मिनट कानपुर में रहेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो घंटे 45 मिनट तक शहर में रहेंगे। प्रधानमंत्री का विशेष विमान चकेरी एयरपोर्ट (अहिरवां) पर सुबह 11:55 बजे लैंड करेगा। पीएम हेलीकॉप्टर से महारैली स्थल निराला नगर रेलवे मैदान पहुंचेंगे। वहां रैली को संबोधित करने के बाद वे दोेपहर 2:40 बजे वापस चकेरी एयरपोर्ट जाकर नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।  
विज्ञापन


पीएम का प्रोग्राम 
सुबह 10:50 बजे- प्रधानमंत्री का विशेष विमान नई दिल्ली से उड़ान भरेगा। 
सुबह 11:55 बजे- विमान चकेरी एयरपोर्ट अहिरवां में लैंड करेगा। 
दोपहर 12 बजे- प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से रैली स्थल के लिए रवाना होंगे। 
दोपहर 12:25 बजे- हेलीकॉप्टर निराला नगर स्थित रेलवे मैदान पर उतरेगा। 
दोपहर 12:30 बजे से 12:55 बजे- पीएम उद्यमिता विकास प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे। तमाम योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। 
दोपहर 1-2 बजे तक- परिवर्तन महारैली को संबोधित करेंगे। 
दोपहर  2:15 बजे- रेलवे मैदान से हेलीकॉप्टर चकेरी एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगा। 
दोपहर 2:40 बजे- चकेरी एयरपोर्ट से नई दिल्ली केे लिए पीएम रवाना होंगे। 

पीएम मोदी करेंगे जीआईएस सबस्टेशन का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर नगर में अपनी जनसभा के दौरान कानपुर देहात के बारा गांव में बने जीआईएस (गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन) का उद्घाटन करेंगे। 765/400 केवी का यह सबस्टेशन बारा के खनचंदपुर गांव में स्थित है। इसके बन जाने से उस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुधरेगी। पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन आफ इंडिया ने कानपुर और उसके आसपास के इलाकों में 765 केवी के इलेक्ट्रिकल सबस्टेशनों के लिए 14 शंट रिएक्टर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed