फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   107 on the register, 11 workers found working

Kanpur News: रजिस्टर पर 107, काम करते मिले 11 श्रमिक

Wed, 21 Aug 2024 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
107 on the register, 11 workers found working
चकरनगर। बीडीओ ने ब्लाक क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों में चल रहे मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने दो मिनी सचिवालय और एक गोशाला का औचक निरीक्षण किया। भरेह किले की सफाई में लगे 107 श्रमिकों की जगह सिर्फ 11 ही काम करते मिले। नाद में भूसा न मिलने पर नाराजगी जताई और पंचायत सचिव पर वेतन रोकने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

मंगलवार को भरेह ग्राम पंचायत में बीडीओ रविंद्र कुमार शशि ने मनरेगा कार्य का निरीक्षण किया। इसमें भरेह किले की सफाई में लगाए गए 107 श्रमिकों की जगह सिर्फ 11 श्रमिक ही काम करते मिले। जिस पर रोजगार सेवक भानू सिंह को फटकार लगाते हुए सुधार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अनुपस्थित महिला मेट साधना देवी का मानदेय रोक दिया। भरेह कंपोजिट परिषदीय विद्यालय की बाउंड्रीबाल का काम न शुरू करने पर सचिव नीलेश कुमार को तत्काल काम शुरू करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत बंसरी में मनरेगा काम कर रहे श्रमिकों की मौके पर जांच करते हुए काम को गति देने का आदेश दिया। यहां अनुपस्थित महिला मेट सूरजमुखी पर मानदेय रोकने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार से नौगांवा गोशाला के निरीक्षण में 140 में से सिर्फ 75 गोवंश मिले। यही नहीं यहां पर गोवंश की नाद में भूसा ही नहीं था। उन्होंने प्रधान व केयर टेकर पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। गोशाला की बदहाली पर सचिव अरविंद कुमार पर वेतन रोकने की कार्रवाई की गई।

निरीक्षण में नौगांवा के सचिवालय और सुलभ शौचालय में ताला लटकता मिला। जिसमें पंचायत सहायक गायत्री देवी का मानदेय रोका गया। वहीं तेजपुरा ग्राम पंचायत का रनिया सचिवालय बंद मिला। जिसमें पंचायत सहायक अजय कुमार का मानदेय रोका गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गोशाला व ग्राम पंचायतों का निरीक्षण निरंतर किया जाएगा और कमी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed