फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   105 year old woman committed suicide by jumping into well in Hamirpur

105 साल की वृद्धा ने कुएं में कूदकर दी जान: बीमारी से चल रहीं थीं परेशान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 22 Apr 2022 04:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 22 Apr 2022 04:34 PM IST
सार

जलालपुर थाना क्षेत्र में बीमारी से परेशान एक वृद्धा ने अपने घर के नजदीक एक कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका के पौत्र ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात बताई। 

विज्ञापन
105 year old woman committed suicide by jumping into well in Hamirpur
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के छेड़ीबेनी गांव में बीमारी से तंग 105 वर्षीय वृद्धा ने घर के पास बने कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि छेड़ीबेनी गांव निवासी 105 वर्षीय हल्कीबाई पति व इकलौते बेटे की मौत के बाद बड़े पौत्र राकेश तिवारी के साथ रहती थीं।

विज्ञापन

वह काफी दिनों से बीमार चल रही थीं, जिसकी वजह से परेशान रहती थीं। गुरुवार रात वह अपने दरवाजे पर लेटी थीं। शुक्रवार को सुबह दिखाई न देने पर परिजनों ने उसकी खोज की, तो वह घर के पास बने प्राचीन कुएं में पड़ी थीं। उनकी मौत भी हो चुकी थी। परिजनों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद वृद्धा का शव बाहर निकाला। 

विज्ञापन

मृतका के पौत्र राकेश ने बताया कि उनकी दादी बीमारी से परेशान थीं। इससे पहले भी वह कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास कर चुकी थीं। वहीं, थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या का कारण बीमारी से परेशान होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed