फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   104 routes including Raipur-Maitha will see better days, hope for approval of budget

Kanpur News: रायपुर-मैथा सहित 104 मार्गों के बहुरेंगे दिन, बजट पर मुहर लगने की आस

Wed, 11 Feb 2026 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 11 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
104 routes including Raipur-Maitha will see better days, hope for approval of budget
कानपुर देहात। गांवों को प्रमुख मार्गों से जोड़ने व गड्ढा मुक्त करने के लिए जन प्रतिनिधियों ने प्रस्ताव भेजा है। बुधवार को बजट सत्र में इस पर मोहर लगने की आशा है। बजट का आवंटन होने से इन सड़कों के दिन बहुर जाएंगे और लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

विधानमंडल बजट सत्र में बुधवार को बजट पेश किया जाना है। इसमें जिले के लिए प्रस्तावित 104 सड़कों के लिए बजट आवंटन किए जाने की आशा है। राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने रायपुर-मैथा, मड़ौली-मैथा मार्ग सहित 16 सड़कों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। जबकि सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने इनायतपुर में इंटर कनेक्टिविटी के लिए करीब पांच किलोमीटर की सड़क सहित कुल तीन सड़कों का बजट पास किए जाने के लिए प्रस्तावित किया है। वहीं भोगनीपुर क्षेत्र में मंत्री राकेश सचान ने किशनपुर में करीब तीन किलोमीटर सड़क सहित 18 स्थानों पर सड़क निर्माण के लिए धनराशि आवंटित करने के लिए प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन

वहीं सांसद नारायण दास अहिरवार ने कमलपुर से खलासपुर होते हुए किशनपुर के बीच करीब सात किलोमीटर सड़क के अलावा चार अन्य सड़कों के निर्माण किए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। रसूलाबाद से विधायक पूनम संखवार ने ग्रामीण इलाकों की खस्ताहाल सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने के लिए करीब सबसे अधिक 51 स्थानों के लिए प्रस्तावित करते हुए बजट मिलने की आशा जताई है। जबकि राज्य मंत्री अजीत सिंह पालन ने सिकंदरा क्षेत्र में पिचौरा की करीब चार किलोमीटर सड़क सहित 11 मार्गों का निर्माण किए जाने के लिए बजट सत्र में धनराशि आवंटित किए जाने के लिए प्रस्तावित किया है। इस पर मोहर लगने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed