फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   आग से 28 बीघा में खड़े 300 गट्ठर जले

आग से 28 बीघा में खड़े 300 गट्ठर जले

Wed, 08 May 2019 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
आग से 28 बीघा में खड़े 300 गट्ठर जले
इटावा। भरथना क्षेत्र के ग्राम झिंदुआ स्थित खेतों में पड़े गेहूं के गट्ठरों में आग लग गई। इससे करीब 28 बीघा खेत में पड़े करीब 300 गेहूं के गट्ठर जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन


बुधवार सुबह 9 बजे लगी आग में झिंदुआ निवासी रमेश चंद्र उर्फ कल्लन पुत्र बेटालाल के साढ़े 14 बीघा और उनके भाई गोरेलाल के साढ़े 4 बीघा खेत मे पड़े 150 गट्ठर गेहूं, कैलाश पुत्र रामभरोसे के 75 गट्ठरों समेत विनोद पुत्र रमापति के 6 बीघा खेत व सर्वेश कुमार पुत्र कोमल सिंह के 4 बीघा खेत में पड़े गेहूं के गट्ठर आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों के अनुसार सिरसा मौजा के सुनील पुत्र श्याम किशोर के खेत में आग लगी थी। जो हवा के चलते फैलते हुए यहां तक आ गई। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। सूचना पर भरथना से फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed