{"_id":"5c781a6abdec222720374dea","slug":"101551374954-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से हुआ आलू महोत्सव का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से हुआ आलू महोत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी में गुरुवार को दो दिवसीय आलू महोत्सव का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। आलू महोत्सव में आए कृषि वैज्ञानिकों ने आलू किसानों को आलू की बेहतर पैदावार करने के तरीके बताए। जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न प्रजातियों की आलू का जायजा लिया।
जिले में पहली बार सातनपुर मंडी में हो रहे आलू महोत्सव के लिए भव्यता के साथ कार्यक्रम स्थल को सजाया गया। दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ सांसद मुकेश राजपूत और भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांसद ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। सांसद, विधायक के साथ ही नगर मजिस्ट्रेट रामअक्षयवर चौहान और मंडी सचिव शिवकुमार राघव ने कार्यक्रम में रखे विभिन्न प्रजातियों के आलू देखे। सांसद ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए संकल्पबद्ध है। इसके लिए नई-नई योजनाएं चल रही हैं।
इंद्रकुमार ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण प्रजातियों का आलू पैदा किया जाए। इससे फर्रुखाबाद ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के किसानों को आलू का बेहतर मूल्य मिलेगा। केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान से आए वैज्ञानिक विजय किशोर गुप्ता और अमित भटनागर ने किसानों को आलू उत्पादन के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। सहायक उप निदेशक मंडी परिषद राजीव श्रीवास्तव ने फर्रुखाबाद से आलू निर्यात का भरोसा दिलाया। महोत्सव में शाम को आयोजित कवि सम्मेलन में कवि डॉ. निराला राही, गरिमा पांडेय और स्मृति अग्निहोत्री ने काव्य पाठ किया। इस दौरान वृंदावन मिश्र, मुन्नू सिंह, संजू तिवारी, धर्मेंद्र राजपूत, सुधीर शुक्ल, शरद गुप्ता, संजय गुप्ता, राजकुमार वर्मा और अशोक कटियार आदि रहे।