फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   अवैध गुटका की फैक्टरी पर खाद्य टीम ने मारा छापा

अवैध गुटका की फैक्टरी पर खाद्य टीम ने मारा छापा

Thu, 31 Jan 2019 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
अवैध गुटका की फैक्टरी पर खाद्य टीम ने मारा छापा
राठ। कस्बे में गुरुवार को खाद्य विभाग की टीम ने एसडीएम सुरेश कुमार की मौजूदगी में दो स्थानों पर छापा मारकर गुटका बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में तंबाकू मिश्रित गुटका व भारी मात्रा में सामग्री बरामद की। वहीं, टीम चंद कदम दूर स्थित एक अन्य मकान में मशीन और अवैध गुटका की जानकारी पर पहुंची लेकिन घर का ताला बंद होने के कारण सील कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। खाद्य विभाग की टीम ने मामला दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गुरुवार को कस्बे के छोटी जुलहेटी मोहल्ले में अवैध रूप से गुटका की फैक्ट्री संचालन की खबर खाद्य विभाग की टीम को लगी। एसडीएम सुरेश कुमार के साथ पहुंची टीम ने एक घर में छापा मारा। अभिहीत अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि मकान की तलाशी ली तो एक कमरे में जगत गुटका से भरे 8 पॉलीबैग, 6 क्लिंटल कटी सुपारी, 2 किलो के पैकेट से भरे बोरा तंबाकू, 1.5 क्विंटल खुली तंबाकू, इलेक्ट्रिक वेट मशीन व बीस खाली बोरे बरामद हुए। धानी व जगत ब्रांड के लेवेल का कई पॉली अवैध गुटका मिला है। टीम को मकान से मशीन नहीं मिली। एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि बरामद सामग्री को कोतवाली में रखवा दिया गया है। अधिकारियों ने चंद कदम दूर श्यामबाबू गुप्ता के घर के सामने दूसरे मकान में अवैध गुटका रखे होने की जानकारी पर पहुंची तो ताला बंद था। इस पर उसे सील कर दिया। इस दौरान गुटका का अवैध कारोबार करने वाले लोगों के नाम उजागर नहीं हो सके।
विज्ञापन

अधिकारी इन व्यापारियों के नाम-पता जुटाने में लगे हैं। खाद्य विभाग की टीम ने मामला दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि गुटका कारोबार पुलिस की मिलीभगत से चल रहा था। एसडीएम सुरेश कुमार का कहना है कि गुटका के अवैध कारोबार की सूचना मिलने पर छापामारी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed