{"_id":"5bae838c867a55239a792e01","slug":"101538163596-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरी एक्सप्रेस से टकराया मवेशी, बड़ा हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरी एक्सप्रेस से टकराया मवेशी, बड़ा हादसा बचा
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक(कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रूट के कंचौसी स्टेशन के पास गुरुवार देर रात डाउन की पुरी एक्सप्रेस के इंजन से मवेशी टकरा गया। वहीं शव ट्रेन की बोगी में फंस जाने से बैटरी बाक्स फट गया। वहीं बोगी से तेज आवाज सुन यात्रियों ने चेनपुलिंग कर ट्रेन को झींझक रेलवे फाटक पर रोक लिया। वहीं सूचना पर पहुंचे कर्मियों ने बैटरी बाक्स की मरम्मत कर करीब एक घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया।
गुरुवार की देर रात दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही डाउन की पुरी आनंद बिहार टर्मिनल ट्रेन तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान करीब दो बजकर 5 मिनट पर कंचौसी रेलवे फाटक के पास इंजन से मवेशी टकरा गया। वहीं, शव ट्रेन की बोगी में फंसने से चौथी बोगी का बैटरी बाक्स फट गया। वहीं बैटरी बाक्स की एक साइड की प्लेट लटककर पटरियों से टकराने लगी, जिससे तेज आवाज सुन यात्रियों में भगदड़ मच गई। यात्रियों ने हादसे की आशंका को देखते हुए चेनपुलिंग कर ट्रेन को रात 2 बजकर 10 मिनट के करीब झींझक रेलवे फाटक के पास रोक लिया। वहीं, यात्रियों ने इसकी जानकारी गेटमैन मनराज को दी, जिसकी सूचना पर ट्रेन को दोबारा रवाना कर रेलवे स्टेशन की मेल लाइन पर रात 2 बजकर 33 मिनट पर खड़ा कर दिया गया। वहां पहुंचे स्टेशन कर्मियों ने लटकी बैटरी की प्लेट की मरम्मत कर करीब 56 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया। इस बीच डाउन की मगध एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस को धीमी गति से लूप लाइन से गुजारा गया।
स्टेशन अधीक्षक झींझक वेद प्रकाश ने बताया कि कंचौसी फाटक के पास डाउन की पुरी एक्सप्रेस के इंजन से मवेशी टकरा कर ट्रेन के नीचे घुसने से इंजन से चौथी बोगी का बैटरी बाक्स फट गया था, जिससे प्लेट पटरियों में टकराने से आवाज आने पर यात्रियों ने चेनपुलिंग की थी। ट्रेन को 56 मिनट तक स्टेशन पर रोका गया। प्लेट ठीक होने के बाद उसे रवाना किया गया था।