फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   विधायक के घर में चली गोली, सहयोगी घायल

विधायक के घर में चली गोली, सहयोगी घायल

Wed, 26 Sep 2018 01:15 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
विधायक के घर में चली गोली, सहयोगी घायल

विज्ञापन
फतेहपुर। भाजपा विधायक विक्रम सिंह के घर में मंगलवार सुबह रिवाल्वर की गोली लगने से उनका सहयोगी गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। विधायक ने घायल को कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उन्हाेंने बताया कि उनके प्रतिनिधि चेतन की रिवाल्वर की सफाई के दौरान ये हादसा हुआ। वहीं पुलिस ने रिवाल्वर को जमा करते हुए फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। जबकि घायल सहयोगी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जेल रोड स्थित तांबेश्वर नगर में सदर विधायक विक्रम सिंह का आवास है। मंगलवार की सुबह उनके यहां काम करने वाले असोथर के सरकंडी उपाध्याय का डेरा गांव निवासी संतोष तिवारी(30) पुत्र राम सजीवन रिवाल्वर की गोली लगने से घायल हो गया। गोली पसली के नीचे हिस्से से घुसी और सीने में जाकर कहीं फंस गई। फायरिंग की आवाज से हड़कं प मच गया। घर में मौजूद विधायक विक्रम सिंह, उनके प्रतिनिधि चेतन व अन्य कार्यकर्ता दौड़कर उस कमरे में पहुंचे, जहां से गोली चलने की आवाज आई थी। कमरे में रिवाल्वर के साथ घायल संतोष को देखकर सभी उसको लेकर नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर एसपी पश्चिमी विनोद कुमार, कोतवाल शैलेंद्र सिंह भी विधायक आवास पहुंच गए।
विज्ञापन

घटनाक्रम के बारे में विधायक विक्रम सिंह ने बताया कि घायल संतोष उनके घर पर सात साल से सहयोगी के तौर पर काम करता था। कमरे से मिली रिवाल्वर उनके प्रतिनिधि चेतन की है। उन्हाेंने बताया कि घटना के वक्त संतोष कमरे में अकेला था। उन्हाेंने संभावना जतायी कि रिवाल्वर की सफाई करते वक्त हादसा हो गया। घटना के संबंध में घायल संतोष के परिजनों को सूचना दे दी गई। वहीं, इस संबंध में कोतवाल ने बताया कि घायल के बयान लिए गए हैं। वह कमरे में रिवाल्वर की सफाई कर रहा था, तभी ट्रिगर दबने से फायरिंग हो गई। पीड़ित के मजिस्ट्रेट के सामने बयान कानपुर में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष बीते सात वर्षों से विक्रम सिंह के यहां काम कर रहा है। मंगलवार सुबह रिवाल्वर की सफाई के दौरान गोली लगने से उसके घायल होने की आशंका जताई गई है। इस हादसे में संतोष की पसलियाें से होते हुए गोली उसके सीने तक पहुंच गई । शरीर के ऊपरी हिस्से में गोली लगने की वजह से रिवाल्वर की सफाई के दौरान उसके घायल होने की थ्योरी से मेल नहीं खा रही है। वैसे, पुलिस की जांच पड़ताल भी इसी दिशा में आगे बढ़ रही है।
भाजपा के सदर विधायक विक्रम सिंह के आवास में सहयोगी संतोष तिवारी को रिवाल्वर साफ करने की दौरान गोली लगने की आशंका जताई जा रही है। विधायक विक्रम सिंह ने भी यही आशंका जताई है। हालांकि असलहों की सफाई के दौरान गोली चलने की पुरानी घटनाओं को ध्यान में रखे तो इस तरह के घटनाओं में गोली हमेशा सामने मौजूद व्यक्ति को नुकसान पहुंचाती है। रिवाल्वर की सफाई के दौरान अचानक गोली चलने से पैर, पेट की तरफ लगने की संभावनाएं रहती हैं। सफाई के दौरान रिवाल्वर की नली हमेशा नीचे की तरफ रहती है।
ऐसे में कमर और पसली के बीच गोली लगने की बात समझ से परे है। ये जरूर हो सकता है कि इस दौरान बगल में किसी अन्य व्यक्ति की असावधानी से हादसा हो गया हो। वैसे पुलिस भी हर एंगल से जांच कर रही है। एसपी पश्चिमी विनोद कुमार ने बताया कि रिवाल्वर, खाली कारतूस का खोखा प्रयोगशाला में परीक्षण को भेजा जाएगा। फिंगर प्रिंट से रिवाल्वर किसके हाथ में था, यह मालूम हो सकेगा। चेतन सिंह से शस्त्र लाइसेंस संतोष को देने के बारे में पूछताछ की गई है। वहीं, पुलिस ने घटना वाले कमरे की जांच की है। उसके बाद ताला बंद किया है।

कोतवाल ने बताया कि कमरे की जांच की गई। जमीन में थोड़ा खून फैला था। घायल को आवास से फौरन अस्पताल लेकर लोग चले गए थे। इस वजह से वहां ताला लगा दिया गया है। जांच में किसी भी छानबीन की जरूरत पड़ सकती है।

- प्रतिनिधि के रिवाल्वर की सफाई के दौरान हादसा
- घायल सहयोगी कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed