फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सिग्नल फेल होने से 22 मिनट खड़ी रही शताब्दी एक्सप्रेस

सिग्नल फेल होने से 22 मिनट खड़ी रही शताब्दी एक्सप्रेस

Fri, 03 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सिग्नल फेल होने से 22 मिनट खड़ी रही शताब्दी एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। माडल रेलवे स्टेशन के डाउन ट्रैक पर अचानक होम सिग्नल फेल हो गए। इस बीच ट्रैक पर आ रही रनथ्रू शताब्दी एक्सप्रेस को इमरजेंसी में आउटर पर रोका गया। वीआईपी ट्रेन का ठहराव होने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहीं सिग्नल एंड टेलीकाम विभाग के इंजीनियरिंग दल ने सिग्नल ठीक कर ट्रेन का संचालन कराया। करीब 22 मिनट ट्रेन के ठहराव से दिल्ली तक के अधिकारी अलर्ट रहे।

दिल्ली से चलकर लखनऊ जा रही डाउन स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस गुरुवार दोपहर 12:04 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन से गुजरने का सिग्नल मिला। रनथ्रू शताब्दी एक्सप्रेस लोकनगर क्रासिंग पार कर माडल रेलवे स्टेशन की तरफ बढ़ रही थी। तभी होम केबिन पर रूट बनाने के दौरान रेल प्वाइंट पर चाबी फंस गई और सिग्नल फेल हो गया। सिग्नल फेल होने पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर एक झटके के साथ ट्रेन को आउटर पर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक समेत अन्य स्टाफ व रेलवे पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस बीच सिग्नल एंड टेलीकाम विभाग का टेक्नीशियन दल पहुंच गया। टीम ने आनन-फानन रेल प्वाइंट के में फंसी चाबी को हटाकर खराबी को दूर किया। इसके बाद सिग्नल सिस्टम सामान्य होने पर शताब्दी एक्सप्रेस को रवाना किया गया। शताब्दी के अलावा जनसाधारण एक्सप्रेस को भी रोक कर चलाया गया। इस दौरान करीब 22 मिनट तक डाउन ट्रैक का रेल आवागमन ठप रहा। वीआईपी ट्रेन की रफ्तार थमने से दिल्ली तक के अधिकारी लगातार अपडेट लेते रहे। ट्रेन के रवाना होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


-रेलवे स्टेशन के डाउन ट्रैक पर अचानक सिग्नल फेल होने से कर्मचारियों में मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed