{"_id":"5b0c4e7a4f1c1bac6e8b511d","slug":"101527533178-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा लुढ़का, पर तपन से राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा लुढ़का, पर तपन से राहत नहीं
Updated Tue, 29 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। आसमान में बादल व हवाओं का रुख बदलने से तापमान में थोड़ी सी गिरावट हुई है, फिर भी सोमवार को गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। गर्मी ने दिनभर लोगों को सताया। शाम को भी उमस भरी गर्मी बनी रही।
अधिकतम पारा में दो डिग्री व न्यूनतम पारा में एक डिग्री गिरावट हुई है। मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकतम पारा 43 डिग्री और न्यूनतम पारा 29 डिग्री रिकार्ड किया। दोपहर के 11 बजते ही सड़कों में वीरानी छा गई। शाम को चार बजे के बाद तक प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। कूलर, पंखा की हवा भी गर्मी के प्रभाव से राहत दिलाने में कारगर नहीं रहे। शाम को सूरज डूबने के बाद चहल-पहल बढ़ी। वहीं, गर्मी की तपन से रोजेदारों की परेशानी बढ़ गई है। रोजेदार सुबह से शाम तक घरों में दुबके रहते हैं।
पेड़ की छाया दे रही सुकून
खागा। कहर बरपा रही गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। रोजेदार इबादत की कठिन परीक्षा से गुजर रहे हैं। व्यापारी, किसान, मजदूर भी गर्मी से तंग आ चुके हैं। वहीं घुमंतू मवेशी भी कहर बरपा रही गर्मी से बेहाल हैं। सुबह 11 बजते ही पेड़ की छाया में बैठ जाते हैं। सुबह के 11 बजते ही नगर की सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। फुटपाथ के दुकानदार दुकान बंद कर देते हैं। सड़कों पर घूमने वाले मवेशी दिखाई नहीं देते हैं। वह पेड़ की छाया और खाली पड़े भवनों की छाया में बैठे रहते हैं। बिजली कटौती से परेशानी सरकारी दफ्तरों के कर्मचारी पेड़ की छाया में कुर्सी, मेज लगाकर बैठ जाते हैं।