फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   किसान हित की बात करने वालों को जेल की धमकी

किसान हित की बात करने वालों को जेल की धमकी

Sun, 14 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
किसान हित की बात करने वालों को जेल की धमकी
किसान हित की बात करने वालों को जेल की धमकी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

चित्रकूट। सपा के राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार किसान और युवा विरोधी है। बुंदेलखंड में किसान अन्ना मवेशियों से तो प्रदेश का किसान आलू का सही दाम न मिलने से परेशान है। जो भी किसान हित की बात करता है तो भाजपाई उसे दबाव बनाकर जेल भेजने की धमकी देते हैं।

रविवार को मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय में राज्यसभा सदस्य विशंभर निषाद ने कहा कि अन्ना मवेशियों की समस्या का निस्तारण का भाजपा का प्रयास नहीं दिखता है। बांदा के साडी व झंझारी गांव में उन्होेेंने सांसद निधि से 25-25 लाख रुपये देेकर ग्रामीणों की मदद से गोशाला संचालित कराई है। लेकिन, भाजपाई तो सिर्फ भाषणबाजी तक सीमित हैं।
विज्ञापन


किसी विभाग को बजट दिया नहीं और जबरन अधिकारी कर्मचारी की जांच कराई जा रही है। सपा सांसद ने कहा कि राज्यसभा में उन्होंने युवाओं को रोजगार की गांरटी व बेरोजगारी भत्ता दिलाने का प्रस्ताव रखा। इस पर राष्ट्रपति की सहमति के बाद चर्चा की बात आई तो केंद्र सरकार के मंत्री व उनके सांसदों ने चर्चा टाल दी। गलत तरीके से वोटिंग कराकर प्रस्ताव को दर किनार करा दिया। प्रधानमंत्री अपने मन की बात कहते हैं किसी के दिल की बात नहीं सुनते। पूरे देश में महंगाई व झूठ चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी की कानून व्यवस्था और अवैध खनन पर कोई नियंत्रण नहीं है। इस बार बजट सत्र में फिर राज्यसभा में वह इन मुद्दों को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी सहकारिता चुनाव पूरी गंभीरता से लडेगी। जिसकी तैयारी में पार्टी जन लगे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुज यादव, आनंद त्रिपाठी उर्फ बब्बू, मनोज यादव, ओमप्रकाश, साहबलाल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed