फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   रमेश अग्रवाल के भट्ठे की हुई पैमाइश

रमेश अग्रवाल के भट्ठे की हुई पैमाइश

Fri, 16 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
रमेश अग्रवाल के भट्ठे की हुई पैमाइश
रमेश अग्रवाल के भट्ठे की हुई पैमाइश
विज्ञापन


हरदोई। ग्रामीणों की शिकायत पर शुक्रवार को सदर तहसील की टीम ने साहुलपुर में संचालित डॉ. रमेश अग्रवाल के ईंट भट्ठे शांति ईट उद्योग की पैमाइश कराई। मौके पर चकरोड पर कब्जा कर ईंटे जमा मिलीं, जबकि जलमग्न दर्ज जमीन पर भट्ठे की मिट्टी जमा मिली। किसानों की भी कुछ जमीनों पर कब्जा पाया गया। नायब तहसीलदार ने रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी दी है। एसडीएम ने कहा कि रिपोर्ट देखी जा रही है, जल्द ही कार्रवाई कराई जाएगी।

अहिरोरी ब्लाक में स्थित साहुलपुर गांव में शांति ईट उद्योग नाम से ईट भट्ठा है। इसका संचालन सांसद नरेश अग्रवाल के भाई पूर्व डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेश अग्रवाल करते हैं। भट्ठा रमेश अग्रवाल के बेटे और बेटियों की जमीन पर संचालित है।
विज्ञापन


साहुलपुर गांव के किसान कृष्ण पाल सिंह, लोकई, राजीव कुमार, सातन, सालिकराम व अवधेश कुमार सिंह ने थाना दिवस में देहात कोतवाली में एडीएम को शिकायती पत्र देकर शांति ईट उद्योग पर सरकारी और किसानों की जमीन कब्जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को किसान फिर सदर तहसील में एसडीएम से मिले और पैमाइश की मांग की। इस पर शाम को एसडीएम ने नायब तहसीलदार नीतिन राजपूत की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम पैमाइश की लिए साहुलपुर भेजी। किसानों और और डॉ. रमेश अग्रवाल मौजूदगी में भट्ठे की जमीन की पैमाइश की गई। चकरोड पर कब्जा कर ईंटें जमा मिली, जबकि किसानों की जमीन पर भी अवैध कब्जा मिला।


करीब पौने दो बीघा जमीन भट्ठे की मिट्टी डंप मिली। ये जमीन जलमग्न भूमि के नाम से सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। तहसीलदार नितिन राजपूत ने बताया कि पैमाइश कर रिपोर्ट एसडीएम सदर को सौंप दी गई है। एसडीएम आशीष कुमार सिंह ने बताया कि पैमाइश करा ली गई है। रिपोर्ट तैयार कराकर डीएम को भेजी जा रही है।

- किसानों की शिकायत पर शुक्रवार को कमेटी गठित करा कराई गई नाप
- संचालक रमेश अग्रवाल के बेटे और बेटियों के नाम है भट्ठे की जमीन
- सांसद नरेश अग्रवाल के भाई हैं पूर्व डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेश अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed