फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   10,148 women will join 251 new groups and receive training.

Kanpur News: 251 नये समूह से जुड़कर प्रशिक्षण लेंगी 10148 महिलाएं

Wed, 27 May 2026 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 27 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
10,148 women will join 251 new groups and receive training.
कानपुर देहात। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड धारक परिवार की महिलाओं को समूह से जोड़ा जा रहा है। एनआरएलएम विभाग ने 251 नए समूह का गठन करते हुए 10148 महिलाओं को उसमें शामिल किया है। अब इन महिलाओं को उनके कौशल के अनुसार प्रशिक्षण दिए जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में नौ हजार स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनसे जुड़ी एक लाख से अधिक महिलाएं अपने कौशल के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर खुद का कारोबार कर रही हैं। साथ ही अन्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। शासन ने जिले के पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्डधारक परिवार की तीन लाख से अधिक महिलाओं को समूह में शामिल करने का लक्ष्य दिया है। इसके लिए डीएमएम (जिला मिशन प्रबंधक) व बीएमएम (ब्लॉक मिशन प्रबंधक) ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें समूह में शामिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त एनआरएलएम गंगाराम वर्मा ने बताया कि 230758 महिलाओं को चालू सत्र में समूह से जोड़ा जाना है। इन्हें नए या फिर पुराने समूह से जोड़कर खुद का कारोबार करने के लिए प्रेरित किया जाना है। जनवरी से अब तक पुराने व 251 नए समूह का गठन करते हुए 10148 महिलाओं को समूह में शामिल किया गया है। इनकी सूची तैयार करते हुए इन्हें इनके कौशल के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन महिलाओं को अलग-अलग बैच बनाकर आरसेटी से प्रशिक्षित किया जाना है। साथ ही प्रशिक्षण पूरा होने पर सीसीएल के तहत 1.5 लाख रुपये का ऋण प्रति समूह को उपलब्ध कराया जाएगा। इससे वह खुद का कारोबार शुरू कर सकेंगी और आत्मनिर्भर बनकर खुद की आमदनी कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed