फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   101 boys will be given the sacred thread ceremony on the occasion of Parshuram's birth anniversary.

Kanpur News: परशुराम जन्मोत्सव पर 101 बटुकों का होगा यज्ञोपवीत

Mon, 02 Feb 2026 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 02 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
101 boys will be given the sacred thread ceremony on the occasion of Parshuram's birth anniversary.
पुखरायां। नगर स्थित आरएसजीयू इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को ब्रह्म समाज सेवा संस्था की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान परशुराम के मंदिर निर्माण का भूमि पूजन सात फरवरी को किए जाने की घोषणा की गई। साथ ही परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियां जिसमें 101 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार का लक्ष्य रखा गया। इसके साथ ही यूजीसी कानून को सवर्ण समाज के बच्चों के लिए घातक बताते हुए वापस नहीं लिए जाने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन

ब्रह्म समाज सेवा संस्था की बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि ब्रह्म समाज के युवाओं को जागृत होने की आवश्यकता है। हम चुपचाप रहकर अब ऐसे किसी भी कानून को नहीं सह सकते हैं। जिसको जब चाहो थोप दो। जिनके लिए संघर्ष किया गया वही जख्म दे रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष केएन दीक्षित और संरक्षक श्री प्रकाश द्विवेदी सहित सभी ने समर्थन किया।
विज्ञापन

उन्होंने भगवान परशुराम मंदिर के निर्माण की चल रही प्रक्रिया पर कहा कि सात फरवरी को भूमि पूजन के साथ मंदिर का निर्माण शुरू होगा। जिसमें सभी लोग सहभागी हों। इसके साथ भगवान परशुराम जयंती पर सामूहिक 101 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार की तैयारी शुरू की जाए। ब्रह्म समाज संस्था के जिला युवा कार्यकारिणी के अध्यक्ष यश शुक्ला को घोषित किया गया। संयोजक बीके मिश्र ने कार्यक्रम का संचालन किया। यहां प्रभा त्रिवेदी, श्याम बाबा द्विवेदी, अक्षय त्रिवेदी, मुकेश पांडेय, रमेशचंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed