फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   1,000 teachers to reach Delhi on 21 to protest TET

Kanpur News: टीईटी के विरोध में 21 को दिल्ली पहुंचेंगे एक हजार शिक्षक

Fri, 31 Oct 2025 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
1,000 teachers to reach Delhi on 21 to protest TET
इटावा। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार यादव का शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक के परिसर में स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इटावा की ओर से आयोजित किया गया।
विज्ञापन

25 अक्तूबर को नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में एफटीआई का औपचारिक गठन किया गया था। जिसमें उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इटावा के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय मंत्री विनोद कुमार यादव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। स्वागत समारोह एवं संयुक्त जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए विनोद कुमार यादव ने कहा की आरटीई लागू होने से पहले योग्यता मानदंड पूरा कर नियुक्त हुए अध्यापकों पर टेट की अनिवार्यता का थोपा जाना पूरी तरह से अव्यवहारिक एवं अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा एवं राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर राम मूर्ति के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले देशव्यापी आंदोलन में 21 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली के रूप में होगा। इसके लिए जिले से 1,000 शिक्षकों के दिल्ली पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार वर्मा, विजयपाल, प्रवीण यादव, सौरभ कुशवाह, संजय सिंह, बिपिन चंद्र ने 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed