फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   10 years of problem ends... Traffic resumes on Dhakhra bridge

Kanpur News: 10 साल की समस्या का अंत... ढकरा पुलिया पर आवागमन शुरू

Tue, 04 Mar 2025 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
10 years of problem ends... Traffic resumes on Dhakhra bridge
ढकरा पुलिया की सड़क से आवागमन करते क्षेत्रीय लोग - फोटो : संवाद
इटावा/चकरनगर। अमर उजाला की मुहिम से बीते 10 साल से चली आ रही बीहड़ी क्षेत्र में आवागमन की समस्या का आखिर अंत हो गया। लखना-सिंडौस मार्ग पर स्थित ढकरा पुलिया से मंगलवार से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया हैं। इससे चंबल पार के 74 गांव के सवा लाख लोगों की वर्षो पुरानी समस्या समाधान हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम ढकरा के पास लखना सिंडौस मार्ग पर चंबल नदी में भीषण बाढ़ आने से पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। लम्बे समय क्षेत्रीय लोगों की ओर से पुलिया निर्माण की मांग की जा रही थी। इसकी जानकारी होने पर अमर उजाला ने 12 अगस्त 2021 से लगातार इस प्रमुखता से उठाया गया। नतीजतन शासन से सात करोड़ 28 लाख रुपये स्वीकृत हुए और पुलिया का निर्माण शुरू करवा दिया गया। क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्णता प्रतिबंध था। इससे किसानों और व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। किसानों को भूसा और खाद लाने के लिए बंसरी होते हुए 50 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता था। वहीं, व्यापारी भी सामान की ढुलाई के लिए परेशान रहते थे। अब पुलिया चालू होने से न केबल समय और ईंधन की बचत होंगी, बल्कि भारी वाहनों के आवागमन से व्यापार भी बढ़ेगा।
विज्ञापन



मंगलवार से पुलिया से आवागमन शुरू कर दिया गया है। आब लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। क्षेत्रीय लोगों ने काफी समय कष्ट झेले हैं, अब सुरक्षित सुगम आवागमन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीव कुमार, एक्सईएन पीडब्लूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed