{"_id":"5754823b4f1c1bbf4810a8ea","slug":"10-hour-come-met-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख लोगों को 10 घंटे तरसा गई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लाख लोगों को 10 घंटे तरसा गई बिजली
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Mon, 06 Jun 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
दाल मंडी एक्सप्रेस रोड पर बिजली न आने से गुस्साए लोगों ने रोड पर सीढी रख लगाया जाम।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। सन डे को केस्को ने बर्न डे बना डाला। दस लाख शहरियों पर बिजली की मार पड़ी। 10 घंटे बिजली न मिलने से उमस भरी गर्मी में लोग बिलबिला गए। पानी न आने से छुट्टी के दिन दिनचर्या गड़बड़ा गई। मोबाइल और इनवर्टर जवाब दे गए। गुस्साए लोगों ने दालमंडी चौराहे पर जाम लगाकर विरोध जताया। खास बाजार सबस्टेशन पर भीड़ घुस गई, समझाने पर लोग शांत हुए।
दरअसल, आरपीएच ग्रिड सब स्टेशन मरम्मत कार्य के लिए सुबह सात बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बंद करना था। इस ग्रिड सब स्टेशन से फूलबाग, दालमंडी, शनिदेव मंदिर, घंटाघर, झाड़ी बाबा का पड़ाव, सरसैया घाट, ग्वालटोली, खास बाजार, छप्पर सब स्टेशन, तिलक नगर, सिविल लाइंस, एचबीटीआई की बिजली आपूर्ति होती है। इस पूरे क्षेत्र में करीब दस लाख आबादी रहती है। 12:20 बजे मरम्मत कार्य पूरा होने पर आरपीएच ग्रिड सब स्टेशन चालू किया गया। तभी तेज धमाके के साथ सीटी फटने से आग लग गई। इससे ट्रांसमिशन के दो कर्मचारी झुलस गए। आनन-फानन फिर ग्रिड सब स्टेशन बंद कर मरम्मत कार्य शुरू किया गया। 4:30 बजे तक दालमंडी सब स्टेशन छोड़कर इस ग्रिड सब स्टेशन से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आ गई। दालमंडी में बिजली न आने से गुस्साए लोगों ने करीब साढ़े पांच बजे चौराहे पर सीढ़ी लगाकर जाम लगा दिया। कुछ लोगों ने सब स्टेशन पर धावा बोला तो केस्को कर्मचारी भाग खड़े हुए। छह बजे दालमंडी की बिजली भी चालू हो गई। वहीं, जरौली में केबिल फाल्ट से शनिवार रात से दिक्कत रही।
ट्रांसफार्मर फुंकने पर एसएसओ को घेरा
कानपुर साउथ। किदवई नगर के ब्लॉक स्थित दुर्गा मंदिर के पास ट्रांसफार्मर फुंकने से आक्रोशित लोगों ने सबस्टेशन पहुंचकर एसएसओ राकेश यादव का घेराव किया। लोगों का कहना है कि ओवरलोड के चलते आए दिन फॉल्ट और ट्रांसफार्मर फुंक जाते हैं। इसके बावजूद ट्रांसफार्मर का लोड नहीं बढ़ाया जा रहा है। लोगों ने जेई से ट्रांसफार्मर बढ़ाए जाने की मांग की। इस पर उन्होंने तत्काल ट्राली ट्रांसफार्मर भेजकर सप्लाई शुरू कराई। साथ ही आश्वासन दिया कि जल्द ही ओवर लोड की समस्या को भी दूर किया जाएगा। इस दौरान पार्षद पति प्रमोद जायसवाल, प्रदीप भट्ट, रंजीत दीक्षित, केपी सिंह, दीपू श्रीवास्तव, मनीष आदि मौजूद रहे।