{"_id":"603fc564872b6974291a0198","slug":"1-42-crore-tax-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: तंबाकू की फर्जी खरीद दिखाकर 1.42 करोड़ की कर चोरी, पांच के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: तंबाकू की फर्जी खरीद दिखाकर 1.42 करोड़ की कर चोरी, पांच के खिलाफ रिपोर्ट
Wed, 03 Mar 2021 10:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 03 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के तंबाकू व्यापारी ने कायमगंज में दफ्तर व गोदाम खोलकर गैर प्रांतों से करोड़ों रुपये की तंबाकू की फर्जी खरीद दर्शाकर जीएसटी विभाग को 1.42 करोड़ रुपये चूना लगा दिया। टीम को ई-वे-बिल डाटा की जांच में पता चला कि व्यापारी द्वारा जिन ट्रकों से बाहर से माल लाना दर्शाया गया उनमें से कई बाइक व बोलेरो के नंबर हैं।
इस मामले में जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर चरन सिंह ने व्यापारी सीमा कुमारी, उनके पति बबली कुमार निवासी शालीमार गार्डन साहिबाबाद, गाजियाबाद, पार्टनर विनोद कुमार जैन निवासी राम ट्रस्ट, गाजियाबाद, लेखाकार अमित कुमार निवासी शंकर विहार, लोनी, गाजियाबाद, कर्मचारी चंद्र रमन पांडेय निवासी कायमगंज के खिलाफ कोतवाली में फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर टैक्स चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
कायमगंज-कंपिल रोड पर श्री नाथ ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दफ्तर व गोदाम खोला गया। 23 मई 2019 को जीएसटी विभाग में इस फर्म का रजिस्ट्रेशन दर्शाया गया। विभाग के पोर्टल पर देखने से जीएसटी के अधिकारियों को पता चला कि यह फर्म बिहार, बंगाल, आंध्र प्रदेश से तंबाकू खरीद कर रही है, जबकि कायमगंज क्षेत्र खुद में तंबाकू की पैदावार के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
इस पर अधिकारियों को इस फर्म पर शक हुआ। जीएसटी की एसआईबी टीम इटावा ने 24 सितंबर 2020 को कायमगंज कंपिल रोड स्थित गोदाम व दफ्तर पर छापा मारा तो पूरी जांच में मामला समाने आया। असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी गणेश यादव ने बताया कि कागजातों में गड़बड़ी मिलने पर बुधवार को व्यापारी समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।