फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   kanpur_match

ग्रीन पार्क पर रन तो शहर में बरसा धन

Thu, 28 Nov 2013 11:14 AM IST
संजय त्रिपाठी, कानपुर
संजय त्रिपाठी, कानपुर Updated Thu, 28 Nov 2013 11:14 AM IST
विज्ञापन
kanpur_match

भारत-वेस्ट इंडीज के मैच ने न केवल शहरियों का मनोरंजन किया बल्कि शहर की पहचान को भी चार चांद लगाए हैं।

विज्ञापन


मैच का लाइव टेलीकास्ट कर रहे एक टीवी चैनल ने शहर के तमाम एतिहासिक स्थलों को भी देश-विदेश में दिखाया। इसके अलावा होटल-रेस्टोरेंट, ट्रैवल एजेंट्स, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का धंधा भी खूब चमका।

दोनों देशों के बीच होने वाली एक दिवसीय श्रंखला में एक-एक की बराबरी के बाद क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें कानपुर के मैच पर गड़ी थीं। इसके चलते बड़ी संख्या में दूसरे शहरों के अलावा कई देशों से विदेशी दर्शक भी इस मैच के लिए खासतौर पर शहर आए थे।
विज्ञापन


होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी विजय पांडेय ने बताया कि प्रमुख होटलों में 90 फीसदी होटल 26 की रात से ही पूरी तरह पैक थे।

इसके अलावा बाहर से आए लोगों ने शहर के लजीज पकवानों का भी जायका लिया, जिससे रेस्टोरेंट को भी अच्छा व्यवसाय मिला। उधर ग्रीन पार्क के नजदीक स्थित जेड स्क्वॉयर मॉल के अलावा रेव-थ्री आदि मॉल में भी लोग खरीदारी करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच खत्म होने के बाद इन दोनों मॉल में खासी भीड़ रही। काकादेव एक ट्रैवल एजेंसी के संचालक एसके पांडेय ने बताया कि उनके पास मौजूद इनोव, इंडिका और इंडिको आदि बीस कारों की बुकिंग पहले ही दिल्ली और आसपास के शहरों से हो गई थी।

बाद में आने वालों को दूसरे ट्रैवल एजेंट्स से गाड़ियां मुहैया कराईं गईं। वहीं मैच का सजीव प्रसारण दिखा रहे टीवी चैनल ने नानाराव पार्क, गोरा कब्रिस्तान, फूलबाग, मॉल रोड, मेस्टन रोड, सिविल लाइंस, सरसैया घाट समेत तमाम एतिहासिक और पर्यटन स्थलों का भी कवरेज मैच के दौरान दिखाया।

पार्क के आसपास साफ-सफाई, रंगोली, वॉल पेटिंग आदि को भी खूब सराहा गया। बहरहाल प्रदूषण और गंदगी के लिए कुख्यात कानपुर को इस मैच से सकारात्मक ब्रांडिंग का भी फायदा मिला।


इसीलिए गवास्कर कानपुर में बोल्ड हुए......
‘कानपुर बहुत खूबसूरत शहर है और यहां लड़कियां भी बेहद खूबसूरत हैं। इसीलिए सुनील गवास्कर कानपुर में बोल्ड हुए’। एक निजी टीवी चैनल को इंटरव्यू देते वक्त पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने चुटकी लेते हुए कही। उन्होंने शहर के चर्म उत्पादों की तारीफ में कसीदें पढ़ी। और आखिर में मजाकिया अंदाज में कहा कि यहां तो ठग्गू के लड्डू भी बिकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed