फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Zip. 11 including the president took oath, boycotted SP

जिपं. अध्यक्ष समेत 11 ने ली शपथ, सपा का बहिष्कार

Mon, 12 Jul 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Zip. 11 including the president took oath, boycotted SP
कन्नौज। जिला पंचायत का शपथ ग्रहण समारोह पार्टी बंदी की भेंट चढ़ गया। इस वजह से पहली बैठक औपचारिकता भर रह गई। जिला पंचायत अध्यक्ष और दस सदस्यों ने शपथ ली। सपा से जुड़े लोगों ने बहिष्कार कर दिया। इधर, भाजपाई शपथ ग्रहण कर रहे थे उधर सपाई पार्टी कार्यालय में विरोध कर रहे थे। इनकी संख्या 16 रही।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद का परिणाम आने के बाद से भाजपा और सपा की खाई जिला पंचायत में बढ़ गई है। भाजपा इसे निष्पक्ष चुनाव और जनादेश बता रही तो सपा प्रशासनिक मशीनरी के बल पर जीता गया चुनाव। सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह इसी वजह से मेलजोल वाले सदस्यों का नहीं रहा। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने सबसे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा की प्रिया शाक्य को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद प्रिया शाक्य ने जिला पंचायत सदस्य लाल सिंह दोहरे, प्रमोद कुमार, शिल्पी भारती, अजय कुमार, भूपेंद्र सिंह, संगीता देवी, आरती राजपूत, प्रेमा देवी, नीलेश राजपूत एवं अमिता उर्फ नेहा त्रिपाठी को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्य अतिथि सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि कन्नौज में पहले लूटतंत्र का राज था। व्यवस्था को बंधक बना लिया गया था। अब सत्ता भाजपा की है। कोई गुंडा कन्नौज में नहीं रहेगा। गरीब को धमकाने, इनकी जमीनों पर कब्जा करने वालों, उत्पीड़न करने वालों को कन्नौज छोड़ना होगा। कुछ लोगों को सत्ता मिलती है तो वह उसे लूट करने का तंत्र समझ लेते हैं। ऐसे लोग भी अब नहीं रह पाएंगे। भाजपा ने आठ विकास खंडों में आठ जाति के ब्लाक प्रमुख जिताकर यह बता दिया है कि भाजपा सभी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सदस्य व सांसद औरैया गीता शाक्य, छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर एसपी प्रशांत वर्मा, सीडीओ आरएन सिंह, एडीएम गजेंद्र सिंह, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ज्योति दीक्षित भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अमरनाथ दुबे ने किया।
सपा कार्यालय में बैठे रहे 16 जिपं. सदस्य
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की बजाय जिला पंचायत के 16 सदस्य सपा पार्टी कार्यालय में बैठे रहे। इनका आरोप था कि वह जिला पंचायत अध्यक्ष से शपथ ग्रहण नहीं करेंगे। प्रशासनिक मशीनरी, अराजकता के बल पर भाजपा ने अध्यक्ष का चुनाव जीता है। पार्टी कार्यकर्ताओं पर लगे फर्जी मुकदमे वापस हों। ब्लाक प्रमुख चुनाव में नामांकन पत्र फाड़ने, बवाल करने वाले भाजपाइयों पर मुकदमा दर्ज कराया जाए। चुनाव की निष्पक्ष जांच की मांग भी की गई। सपा कार्यालय में बैठकर विरोध जताने वालों में कुसमा देवी, कीर्ति दोहरे, सीता देवी, अनुपम यादव, जुबैरिया शाह, नीलम यादव, दिनेश सिंह, नीरज देवी, इंद्रेश यादव, श्याम सिंह यादव, शिवाजी चक्रवर्ती, जितेंद्र कुमार, सरोजनी कुशवाहा, शीनू पाल, मिथलेश यादव, दिगंबर सिंह यादव रहे।

पहली बैठक बनी औपचारिक, समितियां नहीं बनीं
कन्नौज। शपथ ग्रहण समारोह में दो फाड़ की वजह से जिला पंचायत की पहली बैठक औपचारिकता बनकर रह गई। सीडीओ की बजाय अपर मुख्य अधिकारी ज्योति दीक्षित ने कार्रवाई पूरी कराई। जिला पंचायत की पहली बैठक में परिचय सत्र के बाद छह समितियों का गठन किया जाना था। शपथ ग्रहण के बाद वह स्थिति नहीं बन सकी। शपथ लेने वाले सभी लोग एक-दूसरे से परिचित थे, लिहाजा परिचय सत्र नहीं चला। अपर मुख्य अधिकारी ने जिला पंचायत के कामकाज के बारे में बेहद जरूरी समझी जाने वाली जानकारियां दीं। इसके बाद समितियों के गठन के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष को नामित कर दिया गया। कहा गया कि अब सदस्यों के अनुसार वह इसका गठन बाद में कर देंगी। नियोजन एवं विकास समिति, शिक्षा समिति, निर्माण कार्य समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, प्रशासनिक समिति एवं जल प्रबंधन समिति के बारे में मौजूद लोगों को जानकारी दी गई। अध्यक्ष पद के लिए आकस्मिक व्यय नियमावली के अनुसार बैठक में व्यय सीमा पांच हजार रुपये की गई। कार्ययोजना गठन के लिए भी जिला पंचायत अध्यक्ष को नामित किया गया। इसके बाद बैठक का समापन कर दिया गया। अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि तीन पदेन सदस्यों और एक सदस्य के बाद में आ जाने की वजह से कोरम पूरा हो गया। बैठक कोरम के तहत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed