फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   youvak ki maut

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Mon, 17 Feb 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
youvak ki maut
तालग्राम। गांव बनियानी बागपुर्वा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने खड़ी बाइक में टक्कर मारी दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

नरमऊ गांव निवासी विमलेश कुमार (30) पुत्र सियाराम राठौर हलवाई के साथ खेती किसानी का काम करता था। खेत पर आलू खुदाई का काम चल रहा था। परिवार के लोग खेत पर काम कर रहे थे। रविवार पांच बजे के करीब खेत के समीप बाइक समेत वह खड़ा था। तभी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक समेत उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़ पड़े। चालक वाहन समेत भाग निकला। परिजनों ने 108 एंबुलेंस से सीएचसी तालग्राम भेजा। जहां डा. इरशाद ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि पांच भाइयों में वह दूसरे नंबर का था। पत्नी पूजा व पुत्री तान्या का रो-रोकर हाल बेहाल है। रामऔतार, राजेश, स्वदेश, नेकराम, इंचलाल के साथ खेती किसानी व हलवाई का काम करता था। दरोगा अजय प्रकाश व स्वदेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के इकलौती संतान बेटी तान्या (3) वर्ष है। उसके ऊपर से पिता का साया छिन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed