{"_id":"6a53e195015eca3e530b92f4","slug":"youths-collecting-donations-were-caught-and-handed-over-to-the-police-kannauj-news-c-214-1-knj1007-152437-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: चंदा एकत्रित कर रहे युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: चंदा एकत्रित कर रहे युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में धार्मिक आयोजनों के नाम पर चंदा एकत्रित कर रहे पांच युवकों को रविवार को सभासद ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने युवकों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई।
ग्राम वहबलपुर और नगर की विभिन्न गलियों व मोहल्लों में कुछ युवक घूम-घूमकर भंडारे के आयोजन के लिए लोगों से रसीद काटकर चंदा एकत्रित कर रहे थे। संदिग्ध गतिविधियां दिखने पर जब वार्ड सभासद अमित कुमार शाक्य ने उनसे भंडारे के निश्चित स्थान के बारे में पूछताछ की, तो सभी आरोपी सहम गए। पूछताछ के दौरान पांचों युवकों ने भंडारे का आयोजन स्थल अलग-अलग बताया, जिससे लोगों का संदेह गहरा गया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर सभासद ने इसकी सूचना पुलिस डायल 112 पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब युवकों से पूछताछ की, तब भी वे कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने पांचों युवकों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। लोगों का कहना है कि यह गिरोह पिछले काफी समय से क्षेत्र में सक्रिय था और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों व भंडारों के नाम पर आम जनता से लाखों रुपये की ठगी कर चुका है।
विज्ञापन
सभासद अमित कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि शिकायत के आधार पर चंदा एकत्रित कर रहे लोगों से पूछताछ की गई। उनके किसी संस्था का रजिस्ट्रेशन था, जिसके के लिए वह चंदा एकत्रित कर रहे थे। युवकों ने एकत्रित किये गये रुपये नगर की एक मंदिर को दान कर दिए।