फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth suffering from fever dies during treatment

Kannauj News: बुखार से ग्रसित युवक की इलाज के दौरान मौत

Tue, 07 Nov 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 07 Nov 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Youth suffering from fever dies during treatment
छिबरामऊ। हसेरन के निजी नर्सिंग होम में बुखार का इलाज कराने के लिए पहुंचे युवक की हालत नाजुक होने पर स्टाफ ने उसे बाहर जाने की सलाह दी। परिजन जब युवक को 100 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने युवक की गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का आरोप लगाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम देहकापुर्वा निवासी नीरज नायक (35) की मंगलवार सुबह तबीयत खराब हो गई। जिस पर परिजन उसे हसेरन कस्बे के एक निजी नर्सिंग में ले गए। नीरज के भाई पंकज ने आरोप लगाया कि निजी नर्सिंग में कोई चिकित्सक नहीं था और स्टाफ ने भाई का इलाज शुरू कर दिया। महज दो घंटे में ही इलाज के नाम पर उनसे 15 हजार रुपये ले लिए, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। वह लगातार भाई को बाहर ले जाने के लिए पूछते रहे, लेकिन वहां पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने लेकर जाने नहीं दिया। सुबह नौ बजे के स्टाफ ने भाई को बाहर लेकर जाने के लिए कहा। तब नीरज को 100 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गलत इंजेक्शन से उसकी मौत होने का आरोप लगाया, जिसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर इंदरगढ़ थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह मौके पर पहुंच गए और परिजनों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक नीरज फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में मां कस्तूरी देवी के अलावा पत्नी पिंकी व दो बेटे आर्यन व पुष्कर हैं। वह चार भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसके शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed