फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth injured by Chinese manjha

Kannauj News: चाइनीज मांझे से युवक घायल

Fri, 27 Jan 2023 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Youth injured by Chinese manjha
छिबरामऊ। वसंत पंचमी पर नगर व देहात क्षेत्र में युवाओं ने पतंगबाजी की। प्रतिबंध होने के बावजूद चाइनीज माझा बिक रहा है। पतंग उड़ाते समय एक युवक चाइनीज मांझे में उलझकर तथा दूसरे मामले में किशोर छत से गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन

मौसम साफ होने के कारण गुरुवार सुबह से ही बच्चे छतों पर युवा पतंग उड़ाने के लिए डटे रहे। नगर के मोहल्ला भैनपुरा निवासी सुमित कुमार बाइक से धमे का ताल स्थित एक निजी विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में उसकी गर्दन में पतंग का मांझा उलझ गया। हादसे में गर्दन में चोट लग गई और वह बाइक से गिर पड़े। आसपास के लोगों ने 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सिकंदरपुर के आजाद नगर निवासी राजवंश (15) पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राजवंश को परिजन इलाज के लिए कानपुर ले गए। यहां निजी चिकित्सालय में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

-------------------
प्रतिबंध के बाद भी चाइनीज मांझे की बिक्री
चाइनीज मांझे की चपेट में आकर कई पशु भी घायल हो चुके हैं। इसको देखते हुए शासन ने चाइनीज मांझे के प्रयोग पर रोक लगा रखी है। इसके बाद भी पतंगों की दुकानों पर चाइनीज मांझे की बिक्री होती है। प्लास्टिक से बने होने के कारण यह जल्दी नष्ट भी नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed