{"_id":"6553bbe1784f081b4802d41d","slug":"youth-dies-in-collision-between-bikes-chaos-among-family-members-kannauj-news-c-214-1-knj1003-5416-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
Tue, 14 Nov 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
तिर्वा। घर जा रहे युवक की बाइक में सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां घायल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिला औरैया के बेला थाना क्षेत्र के याकूत पुर गांव निवासी रज्जन (25) रविवार की देर शाम को बाइक से तिर्वा-ओसैर मार्ग से वापस घर जा रहा था। जैसे ही वह तिर्वा- ओसैर मार्ग पर ठठिया थाना क्षेत्र के उसरी गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में रज्जन गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कितहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।