फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth dies, cousin injured in collision between bikes

Kannauj News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

Sun, 25 Feb 2024 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Youth dies, cousin injured in collision between bikes
तिर्वा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई और उसका चचेरा भाई घायल हो गया। दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन




तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के उमरायपुर्वा गांव निवासी चंदन (18) चचेरे भाई जिगर (20) के साथ शनिवार को तिर्वा बाजार गया था। देर शाम को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से दोनों घर आ रहे थे। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के टिकरा गांव के निकट सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और दोनों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां पर डॉक्टर ने चंदन को मृत घोषित कर दिया, जबकि जिगर का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया और सभी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई सोनू की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक बॉबी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed