फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth dies after being shot near a Peepal tree.

Kannauj News: पीपल के पेड़ के पास गोली लगने से युवक की मौत

Fri, 25 Sep 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being shot near a Peepal tree.
परिजनों से घटना की जानकारी लेते एसपी विनोद कुमार। संवाद
छिबरामऊ। ग्राम खोजीपुर के ब्राह्मण नगला में गुरुवार की देर रात गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल कपिल दुबे और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद एसपी विनोद कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक की जेब से 315 बोर का एक कारतूस बरामद किया है पर तमंचा बरामद नहीं हुआ है।फाॅरेंसिक टीम की जांच के बाद ही घटना के कारणों और परिस्थितियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट होने की बात पुलिस अधिकारियों ने कही है।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी राजकिशोर दुबे (55) काफी समय से बहनोई मनोज दुबे के यहां ब्राह्मण नगला में रह रहा था। बताया गया कि रात में वह शराब के नशे में था। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग गांव के पास पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर पहुंचे तो राजकिशोर खून से लथपथ पड़ा था। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसकी घटनास्थल पर मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जेब से मिला 315 बोर का कारतूस
पुलिस को राजकिशोर की जेब से 315 बोर का एक कारतूस मिला है। मौके की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। एसपी विनोद कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि फाॅरेंसिक टीम की जांच के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के मामले में साढ़े सात साल जेल में रहा था
बताया गया कि राजकिशोर एक हत्या के मामले में साढ़े सात वर्ष तक जेल में रहा था और डेढ़ माह पहले ही जेल से बाहर आया था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि उसका एक भाई गुल्लू ट्रक चलाता था, जिसकी कैंसर से मृत्यु हो चुकी है। राजकिशोर अपनी बहन के यहां रह रहा था। उसने गांव में अपना अलग मकान भी बनवा रखा था पर खाने-पीने की व्यवस्था बहन ही करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed