फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   youth death drowns in Ganga

गंगा में डूबकर किशोर की मौत

Mon, 17 Apr 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Mon, 17 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
youth death drowns in Ganga
राोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

भैंस की पूंछ पकड़ कर गंगा पार करने की कोशिश में किशोर गहरे पानी में डूब गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीण उसका शव खोज पाए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया।

विज्ञापन


कानपुर नगर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के गांव गंगवापुर निवासी रामवीर का 15 वर्षीय पुत्र आकाश दोहरे कक्षा आठ का छात्र था। सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण वह दोपहर को गांव के चरवाहों के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र कन्नौज के गांव दाईपुर के गंगा घाट के पास भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार कर रहा था। नदी के बीच धारा में पहुंचने पर अचानक भैंस मचल गई और हाथ से पूंछ फिसलने से आकाश गंगा में डूब गया।
विज्ञापन


गांव में हादसे की खबर लगते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों और चरवाहों ने करीब एक घंटे बाद आकाश का शव खोजकर गंगा से बाहर निकाला। सूचना के बाद पहुंचे मानीमऊ चौकी प्रभारी मंजेश कुमार ने शव का पोस्टमार्टम का प्रयास कराया, लेकिन परिजनों के विरोध करने पर पुलिस पोस्टमार्टम नहीं करा सकी। महकमे के आलाधिकारियों को मामले की जानकारी देने के बाद पुलिस घाट से लौट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed