फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth came from Bangladesh to marry, IB interrogated

बांग्लादेश से निकाह करने आया युवक, आईबी ने की पूछताछ

Sat, 05 Nov 2022 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Youth came from Bangladesh to marry, IB interrogated
कन्नौज। सोशल साइट पर हुई दोस्ती के बाद बांग्लादेशी युवक शहर की कांशीराम कालोनी में रहने वाली उन्नाव की युवती से निकाह करने आ गया। जानकारी मिलने पर इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) और लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (एलआईयू) की टीम युवती के घर पहुंच गई। छानबीन करने पर पासपोर्ट और वीजा सही मिला। इस पर युवक और युवती के परिजनों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

ढाका (बांग्लादेश) के सोरिया निवासी जाकिर (35) उन्नाव में रहने वाले एक युवक के साथ ओमान में निजी कंपनी में काम करता है। करीब छह माह पूर्व उन्नाव में रहने वाले दोस्त ने ही सोशल साइट पर पड़ोस में रहने वाली युवती की जाकिर से मोबाइल पर बात कराई थी। इसके बाद दोनों की सोशल साइट और फोन पर बात होने लगी। करीब तीन माह पूर्व उन्नाव से परिवार के साथ आकर युवती सदर कोतवाली की तलैया चौकी क्षेत्र की कांशीराम कालोनी ईदगाह में रहने लगी।
विज्ञापन

युवती और उसकी परिवार यहां अगरबत्ती बनाने का काम करने लगे। नौ जुलाई को युवती की बड़ी बहन का निकाह था। इसके बाद उसने जाकिर से निकाह करने की बात कही थी। जाकिर 25 अक्तूबर को बांग्लादेश से कन्नौज आया और युवती के साथ रहने लगा। शुक्रवार को इसकी भनक आईबी और एलआईयू को लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि जाकिर का पासपोर्ट और वीजा सही पाया गया। इसके बाद उसे छोड़ दिया। स्थानीय पुलिस को बगैर सूचना दिए देश में रहने और विदेशी को घर में रखने के कारण युवती के पिता और बांग्लादेशी युवक को नोटिस जारी किया गया है।

---
पीएफआई सदस्य की आशंका पर एटीएस ने भी की पूछताछ
बांग्लादेशी युवक के मिलने की सूचना मिलते ही लखनऊ से एटीएस भी सदर कोतवाली पहुंच गई। एटीएस ने आशंका जताई कि कहीं बांग्लादेशी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का सदस्य तो नहीं है। हालांकि छानबीन में ऐसा कुछ सामने नहीं आया। इसके बाद एटीएस लखनऊ रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed