{"_id":"69482f6921c73fadc20ba382","slug":"young-mans-dead-body-found-hanging-kannauj-news-c-214-1-knj1007-142014-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: युवक का फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: युवक का फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन
तिर्वा। आरा मशीन की दुकान पर काम करने वाले युवक का शव रविवार को रस्सी के फंदे से शव लटका मिला। शव को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और परिजनों को जानकारी दी गई, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए।
कस्बे के मोहल्ला अन्नपूर्णा नगर निवासी मदन (22) घर के पास ही स्थित एक आरा मशीन पर काम करता था। परिजनों ने बताया कि रात में मदन आरा मशीन पर ही सोता था। शनिवार देर रात घर से खाना खाकर मदन आरा मशीन पर सोने के लिए चला गया था। रविवार सुबह उसका शव रस्सी के फंदे से लटकता मिला। आसपास के लोगों ने शव को लटके देखा और परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)