फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Young man killed in suspicious circumstances, accused of murder

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 20 Aug 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज।
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज। Updated Thu, 20 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Young man killed in suspicious circumstances, accused of murder
थाना क्षेत्र के गांव रूरा में बहनोई के यहां रह रहे एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गांव के पास खेत के किनारे मिला। शरीर पर चोट के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या का शक जताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
विज्ञापन


औरैया जनपद के गांव खानपुर निवासी आलम (30) पुत्र मोहम्मद खान बीते 14 महीने से सपरिवार अपने जीजा कलीम पुत्र बाबू खां निवासी रूरा थाना ठठिया के यहां रह रहा था। बुधवार की रात साढ़े 8 बजे वह अपनी पत्नी आरिशा से किसी काम से बाहर जाने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन


कई घंटे बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद खोजबीन की गई पर कोई पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास चकरोड किनारे खेत में उसका शव पड़े देखा। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जीजा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में थानाध्यक्ष संतोष व्यास का कहना है कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। इस मामले में किसी करीबी व्यक्ति का हाथ होने की संभावना अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed