फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Young man committed suicide by hanging when his wife did not return from her parents' home.

Kannauj News: पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने फंदा लगा दी जान

Mon, 17 Jun 2024 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 17 Jun 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Young man committed suicide by hanging when his wife did not return from her parents' home.
गुरसहायगंज। पत्नी के मायके से न आने और दहेज उत्पीड़न के आरोप से परेशान होकर होमगार्ड के पुत्र ने फंदा लगाकर जान ने दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हडहापुरवा निवासी राकेश कुमार यादव कन्नौज कोतवाली में होमगार्ड हैं। पुत्र रवि का विवाह करीब दो साल पहले ठठिया के गांव मन्नापुरवा निवासी शशि यादव के साथ हुआ था। बताया कि बेटे की शादी के 10 दिन बाद बहू मायके गई और फिर नहीं लौटी। रवि ने ससुराल जाकर मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसको लेकर रवि तनाव में रहने लगा। आरोप है कि बहू ने बेटे को फोन पर धमकाया। इससे वह तनाव में रहने लगा। शुक्रवार की देर शाम रवि ने घर के ऊपर बने कमरे में फंदा लगाकार आत्महत्या कर ली। कोतवाल जेपी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed