फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   You can make necessary amendments in the ration card with just one click.

Kannauj News: एक क्लिक से राशन कार्ड में कर सकेंगे आवश्यक संसोधन

Sat, 13 Dec 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
You can make necessary amendments in the ration card with just one click.
कन्नौज। राशन कार्ड में संशोधन के लिए अब कार्डधारकों को आपूर्ति विभाग के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए विभाग ने पब्लिक डोमेन वेबसाइट शुरू की है। इसके जरिए आवेदन करने पर 15 दिन में स्वत: संशोधन हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि खाद्य तथा रसद विभाग द्वारा विभागीय वेबसाइट के पब्लिक डोमेन पर आम जनता के लिए राशन कार्ड से संबंधित विभिन्न सेवाएं दी जाएंगी। अब उपभोक्ताओं को राशन कार्ड विभाजन, यूनिट स्थानांतरण, राशन कार्ड स्थानांतरण, राशन कार्ड समर्पण, यूनिट निरस्तीकरण तथा मृत्यु की दशा में राशन कार्ड की मुखिया परिवर्तन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

इसके लिए आवेदक अपने राशन कार्ड से संबंधित सेवाओं के लिए अपना राशन कार्ड नंबर, राशन कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन कर आधार आधारित ओटीपी वेरिफिकेशन के पश्चात आवेदन किया जा सकेगा। अब राशन कार्डधारको को अनावश्यक आपूर्ति कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आवेदक इन सुविधाओं के लिए स्वयं आवेदन कर सकेगें तथा इनके आवेदन अधिकारियों की लॉगिन पर प्रदर्शित हो जाएंगे। जिनका 15 दिन में निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed