{"_id":"5e8776288ebc3e6fd73c895c","slug":"yoopee112-teem-par-patharaav-sheesha-toda-riport-kannauj-news-knp553603543","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी112 टीम पर पथराव, शीशा तोड़ा, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी112 टीम पर पथराव, शीशा तोड़ा, रिपोर्ट
विज्ञापन
पुलिस की गाड़ी का टूटा शीशा दिखाता आरक्षी।
- फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज(कन्नौज)। सरायदौलत की सब्जी मंडी में भीड़ इकट्ठी होने की सूचना पर पहुंची यूपी-112 टीम की गाड़ी पर पथराव कर शीशा तोड़ दिया गया। पुलिस टीम ने गाड़ी रोककर आरोपियों को तलाश किया। इनका पता नहीं चला। गाड़ी के चालक ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सरायप्रयाग चौकी इंचार्ज को जांच सौंपी गई है।
यूपी-112 पुलिस की इनोवा गाड़ी पीआरवी 1641 के चालक दिनेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब चार बजे सराय दौलत के प्रधान विनय प्रताप सिंह ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। बताया कि सराय दौलत में लगने वाली सब्जी मंडी में भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। इस पर वह हेड आरक्षी महरउद्दीन व आरक्षी अमन कुमार के साथ सब्जी मंडी पहुंचे। थोक सब्जी मंडी में भारी भीड़ देखकर गाड़ी में लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की। इसके बाद लोग अलग-अलग हो गए। वह कुछ देर तक गश्त कर वापस गुरसहायगंज की ओर आ रहे थे। इस दौरान किसी ने गाड़ी पर पथराव कर दिया। इससे पीछे का शीशा टूट गया। पुलिस कर्मियों ने पथराव करने वाले को तलाश किया। उसका पता नहीं चल सका।
दिनेश कुमार ने अधिकारियों को जानकारी देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच सराय प्रयाग चौकी प्रभारी जमाल खान को सौंपी गई है। जल्द ही पुलिस की गाड़ी पर पत्थर फेंकने वाले को गिरफ्तार किया जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन