{"_id":"5eaf08dd8ebc3e906a2190bc","slug":"workers-left-from-quarantine-centers-kannauj-news-knp55832918","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटरों से छोड़े गए मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटरों से छोड़े गए मजदूर
विज्ञापन
छिबरामऊ। लॉकडाउन के बाद गैर प्रांतों से आने वाले 17 मजदूरों को क्वारंटीन सेंटरों से छोड़ा गया है। 14 दिन तक इन मजदूरों को क्वारंटीन सेंटरों पर रखा गया था।
एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि श्रीराम रिसोर्ट में नौ और मां भगवती महाविद्यालय में 17 लोग आसपास गांव के थे। इन्हें आज शाम उनके गांव भेज दिया गया। सभी मजदूरों का श्रम विभाग में पंजीकरण कराया गया। इसके लिए सभी के फार्म भरवाए गए तथा सभी को 15 दिन का राशन उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि ये सभी लोग हम क्वारंटीन करेंगे। इनके घरों पर नोटिस भी चस्पा किया जाएगा, जिससे इनसे कोई न मिल सके। परिवार के एक व्यक्ति को एक घंटे के लिए छूट मिलेगी जिससे वह घर की आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर सके। बाहर से आए सभी मजदूरों को क्वारंटीन सेंटर में बिताए गए दिनों से लेकर 21 दिन तक घरों में रहना होगा।
एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि होम क्वारंटीन करने वाले मजदूरों की मॉनीटरिंग निगरानी समिति करेगी। समिति में ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, चौकीदार तथा युवा मंगल दल के सदस्य रखे गए हैं। इनके पर्यवेक्षण के लिए लेखपाल लगाए जाएंगे। मेडिकल सर्विलांस टीम भी निगरानी करेगी तथा हर तीन दिन बाद इनकी मेडिकल टीम जांच करेगी।