{"_id":"5ee658668ebc3e42bd4d96be","slug":"worker-s-death-due-to-damper-overturning-in-kannauj-kannauj-news-knp565540577","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नोजः मौरंग उतारते समय डंपर पलटने से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नोजः मौरंग उतारते समय डंपर पलटने से श्रमिक की मौत
विज्ञापन
डंपर पलटती जेसीवी
- फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज। मौरंग उतारते समय डंपर पलट गया। डंपर के नीचे श्रमिक दबकर गंभीर घायल हो गया। इलाज के दौरान श्रमिक ने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। डंपर के पलटने से बिजली पोल भी टूट गए और एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। करीब दो घंटे जाम भी लगा रहा।
गुरसहायगंज कस्बा के तिर्वा रोड पर सीएचसी जाने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन पंकज दुबे के मकान के सामने रविवार सुबह आठ बजे डंपर मौरंग उतार रहा था। अचानक डंपर का हाइड्रोलिक प्रेशर पाइप फट गया और डंपर पलट गया। डंपर के नीचे श्रमिक राम विलास (32) पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम बनियानी दब गया।
जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह पहुंच गए और तीन जेसीबी मंगवा कर बचाव कार्य शुरू कराया। दो घंटे बाद डंपर को हटाकर ने घायल राम विलास को बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने राम विलास की हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
हैलट कानपुर में इलाज के दौरान राम विलास की मौत हो गई। वहीं डंपर की चपेट में आकर एक कार क्षतिग्रस्त हो गई और दो बिजली के पोल टूट गए। इससे बिजली गुल हो गई। हादसे से दो घंटे तिर्वा-गुरसहायगंज मार्ग पर जाम लगा रहा।