फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Women will get rights if they become aware: Lovely Jaiswal

जागरूक होने पर महिलाओं को मिलेगा अधिकार : लवली जायसवाल

Tue, 20 Feb 2024 02:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 20 Feb 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Women will get rights if they become aware: Lovely Jaiswal
गुरसहायगंज। मोहल्ला अशोकनगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। अपर सिविल जज व सचिव लवली जायसवाल ने कहा कि हमें अधिकार तभी मिलेगा, जब अपने कर्तव्य की जानकारी होगी।
विज्ञापन


सचिव ने कहा कि जो महिलाएं खुद से नहीं डरती हैं, उनसे समाज डरता है। सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए तमाम नियम कानून बनाए हैं, जिनका उन्हें लाभ भी मिल रहा है। महिला संबंधी या अन्य मामलों में लोक अदालत में निस्तारण किए गए मुकदमों में कहीं अपील भी नहीं होती है और लोक अदालत में मामलों के निस्तारण के लिए निशुल्क कानूनी परामर्श भी दिया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध है और उन्हें भी पैतृक संपत्ति में हिस्सेदार माना गया है। जागरूकता के चलते आज महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में कमी आई है। किसी भी अराजक घटना से बचने के लिए महिलाएं 1090 का प्रयोग करें। कार्यक्रम में सलोनी पांडे, दीपांशी गुप्ता, सिमरन शर्मा ने भी संबोधित किया और महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में मौजूद कई बालिकाओं ने सचिव से प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने संतोषजनक जवाब दिया। इस दौरान सुरेंद्र गुप्ता, रसिक गुप्ता, सपना मिश्रा, पूजा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed