फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Women No. one in voting

वोटिंग में नंबर वन निकली महिलाएं

Wed, 22 Feb 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 22 Feb 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Women No. one in voting
चुनावी पाठ - फोटो : Demo Pic
 इत्र नगरी में महिलाओं ने मतदान में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं ने अधिक सक्रियता दिखाई है। कन्नौज विधानसभा सीट से दो लाख 11 हजार 66 पुरुष मतदाताओं के सापेक्ष एक लाख 34 हजार 31 मतदाता ही घरों से बाहर निकले। जोकि पुरुष मतदान का 63.50 फीसदी रहे। वहीं, एक लाख 74 हजार 84 मतदाता के सापेक्ष एक लाख 13 हजार 309 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह महिला मतदान का 65.09 फीसदी रहा है।
विज्ञापन


इसी प्रकार छिबरामऊ विधानसभा में दो लाख 32 हजार 118 पुरुष मतदाता के सापेक्ष एक लाख 45 हजार 440 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यह पुरुष मतदान का 62.65 फीसदी रहा है। इसी प्रकार एक लाख 88 हजार 835 महिला मतदाताओं के सापेक्ष एक लाख 23 हजार 31 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया, यह महिला मतदान का 65.15 फीसदी रहा है।
विज्ञापन


तिर्वा विधानसभा में भी महिलाओं ने पुरुषों को मतदान में पीछे किया है। तिर्वा में 1 लाख 93 हजार 403 पुरुष मतदाताओं के सापेक्ष एक लाख 17 हजार 173 पुरुषों ने मतदान किया। यह पुरुष मतदान का 60.58 फीसदी रहा। वहीं, मतदाता एक लाख 53 हजार 14 मतदाताओं के सापेक्ष 96 हजार 819 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यह कुल महिला मतदान का 63.27 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed