फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Women and men returning from Delhi are victims of poisoning in the roadways

दिल्ली से लौट रही महिला व पुरुष रोडवेज में जहरखुरानी का शिकार

Sun, 10 Apr 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Women and men returning from Delhi are victims of poisoning in the roadways
फोटो 09सीएचबीपी52: रोडवेज बस अड्डे पर बैठे जहरखुरानी का शिकार महिला व पुरुष। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। दिल्ली से लौट रहे महिला और पुरुष को रोडवेज बस में जहरखुरानों ने शिकार बना लिया। जहरखुरानों ने दोनों की हजारों की नकदी और जेवर पार कर दिए। दोनों को गंभीर हालत में सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कन्नौज के बंधवा गोबर्धनी निवासी सुमित पाल (30) दिल्ली में रहकर कार चलाता है। शुक्रवार की शाम को वह घर आने के लिए रोडवेज बस में बैठा था। रास्ते में जहरखुरानों ने उसे शिकार बना लिया। उसके बीस हजार रुपये, झोला, कपड़ा और पंखा पार कर दिया। उधर, सौरिख निवासी रमा (35) पत्नी भूपसिंह गाजियाबाद में पति के साथ रहती है।
विज्ञापन

पति प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। वह भी रोडवेज बस से गांव लौट रही थी। रास्ते में जहरखुरानाें ने उसे भी शिकार बना लिया। जहरखुरानों ने उसके आठ हजार रुपये, तीन जोड़ी कान की बाली, अंगूठी और लर पार कर दी। शनिवार की सुबह बस से दोनों को बेहोशी की हालत में रोडवेज बस अड्डे पर उतार दिया। पुलिस ने दोनों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed