{"_id":"66fedca843c422224a092aa2","slug":"womans-body-found-hanging-accused-of-murder-kannauj-news-c-214-1-knj1005-119411-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
छिबरामऊ। घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में टिनशेड के पाइप में महिला का शव फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मायके पक्ष को समझाकर शांत कराया और फोरेसिंक टीम ने जांच पड़ताल की।
छिबरामऊ के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी मूकबधिर दीपक शर्मा की शादी पांच साल पहले सौरिख निवासी पायल शर्मा (24) के साथ हुई थी। बुधवार देर रात 9.30 बजे पायल ने खाना खाने के बाद दूसरी मंजिल पर बने टिनशेड के कमरे में चली गई। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो पायल का शव लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। शोरगुल सुनकर आसपास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
जानकारी पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए और हत्या के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कोतवाल सचिन कुमार सिंह पुलिस व फोरेसिंक टीम ने जांच पड़ताल करते हुए साक्ष्य एकत्र किए। पायल की एक बेटी है। पति मूकबधिर होने के कारण बोल व सुन नहीं सकता है। वह ग्राइंडिंग की दुकान पर पिता का हाथ बंटाता है। कोतवाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।